Rajasthan Weather Update: राजस्थान में लगातार भारी बारिश का दौर देखने को मिल रहा है. ऐसे में मौसम विभाग ने आज यानी 27 अगस्त को कई जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है. जानें मौसम का ताजा अपडेट.
1/7
Rajasthan Weather Update
मौसम विभाग ने नागौर, पाली, अजमेर, बूंदी, झालावाड़, झुंझुनू, जयपुर, सवाई माधोपुर और टोंक जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के मुताबिक, 31 अगस्त तक राजस्थान के कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है.
2/7
Rajasthan Weather Update
इस दौरान यहां पर हल्की से मध्यम बारिश, बिजली गिरने और 20-30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है.
3/7
Rajasthan Weather Update
मौसम विभाग का कहना है कि राज्य में अगले तीन-चार दिनों तक मध्यम बारिश की संभावना है. इसके अनुसार, टोंक और बूंदी जिलों के स्कूल 27 अगस्त को बंद रहेंगे.
4/7
Rajasthan Weather Update
मौसम विभाग के अनुसार, बीते 24 घंटों के दौरान बांसवाड़ा के भांगड़ा में सबसे अधिक 154 मिमी बारिश दर्ज की गई. भीलवाड़ा के कोटडी में 53 मिमी, अलवर के कठूमर में 89 मिमी, कोटकासिम में 35 मिमी, खैरथल में 33 मिमी और बानसूर में 40 मिमी बारिश हुई.
5/7
Rajasthan Weather Update
वहीं, कोटा के कनावास में 39 मिमी, कोटपूतली में 40 मिमी, फलौदी के सेटरवाड़ा में 85 मिमी और प्रतापगढ़ के धारियावाड़ में 69 मिमी बारिश दर्ज की गई. उदयपुर के लसाडिया में 23 मिमी और कुराबड़ में 49 मिमी, जोधपुर के तिंवरी में 35 मिमी, धौलपुर के मनिया में 68 मिमी, बूंदी में 44 मिमी और चित्तौड़गढ़ के बस्सी में 43 मिमी बारिश दर्ज की गई.
6/7
Rajasthan Weather Update
मौसम विभाग के अनुसार, मानसून की द्रोणिका वर्तमान में श्रीगंगानगर, सिरसा, आगरा, सीधी और संभलपुर से बंगाल की खाड़ी तक फैली हुई है. हालांकि, हवा के कमजोर रुख के कारण आने वाले कुछ दिनों में राजस्थान में बारिश की गतिविधि कम रहने की उम्मीद है.
7/7
Rajasthan Weather Update
उदयपुर में बाढ़ जैसे हालात ने हवाई और सड़क संपर्क को बुरी तरह प्रभावित किया है. हैदराबाद से जोधपुर जा रहा इंडिगो का एक विमान खराब मौसम के कारण उतर नहीं पाया और लगभग 20 मिनट तक हवा में मंडराते रहने के बाद उसे उदयपुर डायवर्ट कर दिया गया.