Rajasthan Weather: राजस्थान में मानसून ने एक बार फिर से रफ्तार पकड़ ली है. मौसम विभाग ने प्रदेश के 9 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है.
1/7
Rajasthan Weather
राजस्थान में मानसून ने एक बार फिर से रफ्तार पकड़ ली है. मौसम विभाग ने प्रदेश के 9 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने प्रदेश में 31 अगस्त तक हल्की से मध्यम बारिश, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है.
2/7
Rajasthan Weather
मौसम विभाग ने प्रदेश के 9 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है. जिलमें नागौर, पाली, अजमेर, बूंदी, झालावाड़, झुंझुनू, जयपुर, सवाई माधोपुर और टोंक शामिल है. इन जिलों में अगले 3-4 दिनों तक बारिश की गतिविधि बनी रहने की संभावना जताई जा रही है.
3/7
Rajasthan Weather
बीते 24 घंटों में प्रदेश के बांसवाड़ा जिले के भांगड़ा में 154 मिमी बारिश दर्ज की गई. वहीं अलवर के कठूमर में 89 मिमी, फलौदी के सेटरवाड़ा में 85 मिमी, प्रतापगढ़ के धारियावाड़ में 69 मिमी, धौलपुर के मनिया में 68 मिमी बारिश दर्ज किया गया.
4/7
Rajasthan Weather
वहीं भीलवाड़ा के कोटड़ी में 53 मिमी, जोधपुर के तिंवरी में 35 मिमी, कोटा के कनावास में 39 मिमी, बूंदी शहर में 44 मिमी और चित्तौड़गढ़ के बस्सी में 43 मिमी बारिश दर्ज हुई.
5/7
Rajasthan Weather
उदयपुर में बाढ़ जैसे हालात के वजह से हवाई और सड़क संपर्क पर भी असर पड़ा है. हैदराबाद से जोधपुर जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट खराब मौसम के चलते उदयपुर डायवर्ट कर दी गई. लगभग 20 मिनट तक विमान हवा में चक्कर काटता रहा. इसके बाद फिर उसे सुरक्षित रूप से उतारा गया.
6/7
Rajasthan Weather
वहीं प्रदेश में बिगड़ते हालात को लेकर प्रशासन ने नदी, तालाब, जलभराव वाले इलाकों से लोगों को दूर रहे की सलाह दी है.
7/7
Rajasthan Weather
मौसम विभाग के मुताबिकत, मानसून की द्रोणिका वर्तमान में श्रीगंगानगर, सिरसा, आगरा, सीधी और संभलपुर से बंगाल की खाड़ी तक फैली हुई है. हालांकि हवा के कमजोर रुख के कारण आने वाले कुछ दिनों में राजस्थान में बारिश की गतिविधि कम रहने की संभावना है.