राजस्थान के 10 जिलों में भयंकर बारिश का अलर्ट, अगले 96 घंटे लगा रहेगा ताबड़तोड़ बौछारों का सिलसिला

Edited byAnsh Raj
Published: Oct 27, 2025, 11:03 AM|Updated: Oct 27, 2025, 11:03 AM

Rajasthan Weather Update, 27 October: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने राजस्थान के लिए आज सुबह एक चेतावनी जारी की है, जिसमें अगले तीन दिनों तक राज्य के कई हिस्सों में भारी से अतिभारी बारिश की संभावना जताई गई है. विशेष रूप से कोटा, उदयपुर संभाग और आसपास के जिलों में 27 और 28 अक्टूबर को मेघगर्जन के साथ भारी बारिश होने की आशंका है. मौसम विभाग ने किसानों, पशुपालकों और आम जनता को सतर्क रहने की सलाह दी है.