Rajasthan Weather Update: प्रदेश में मौसम ने फिर करवट ली है. न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी के बावजूद रातें ज्यादा सर्द हैं. आने वाले दो दिन में तापमान फिर 2 डिग्री तक गिर सकता है. कोटा संभाग में कोहरा, कई जिलों में शीतलहर का येलो अलर्ट जारी है. जयपुर सहित कई शहरों में प्रदूषण भी बढ़ा.
1/7
Rajasthan Weather Update
प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है. बीते तीन दिन पहले जहां तापमान में करीब 8 डिग्री की तेज गिरावट दर्ज की गई थी, वहीं अब न्यूनतम तापमान में कुछ जगहों पर 1 से 2 डिग्री की हल्की बढ़ोतरी देखने को मिली है. इसके बावजूद दिन और रात के तापमान में बड़ा अंतर बना हुआ है, जिससे रातें ज्यादा सर्द महसूस की जा रही हैं.
2/7
Rajasthan Weather Update
मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दो दिनों में प्रदेश के कुछ जिलों में तापमान फिर से करीब 2 डिग्री तक गिर सकता है. आज कोटा संभाग के कुछ इलाकों में हल्का कोहरा छाने की संभावना जताई गई है. साथ ही अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है, यानी अब दिन के समय भी ठंड का असर बढ़ता नजर आ रहा है.
3/7
Rajasthan Weather Update
पिछले 24 घंटों में प्रदेश का सबसे ठंडा दिन सिरोही में दर्ज किया गया, जहां अधिकतम तापमान 21.2 डिग्री रहा. वहीं न्यूनतम तापमान की बात करें तो करौली में सबसे कम 3.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया. इसके अलावा पाली में 3.4, माउंट आबू में 4.5, दौसा में 4.7, सीकर में 5.0, नागौर में 5.3, लूणकरणसर में 5.8 और अलवर में 5.2 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ.
4/7
Rajasthan Weather Update
राजधानी जयपुर में अधिकतम तापमान 23.7 और न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया. मौसम विभाग के मुताबिक, राजधानी में अगले एक-दो दिन आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं और न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री की और गिरावट संभव है. ठंडी हवाओं के चलते सर्दी का असर और ज्यादा महसूस किया जा रहा है.
5/7
Rajasthan Weather Update
मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में अगले सात दिनों तक मौसम शुष्क बना रहेगा, लेकिन कुछ इलाकों में शीतलहर और कोहरे का असर जारी रह सकता है. अलवर, झुंझुनूं, सीकर, चूरू और डीडवाना-कुचामन जिलों में शीतलहर को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है.
6/7
Rajasthan Weather Update
इधर राजधानी जयपुर में एक बार फिर प्रदूषण का स्तर बढ़ने लगा है. जयपुर का औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स 172 दर्ज किया गया, जबकि मानसरोवर स्टेशन पर एक्यूआई 227 तक पहुंच गया. जयपुर के अलावा टोंक में 200, सीकर में 201, झुंझुनूं में 191, बीकानेर में 186, चूरू में 178 और कोटा में 184 एक्यूआई रिकॉर्ड किया गया.
7/7
Rajasthan Weather Update
वहीं प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र भिवाड़ी में दो दिन की राहत के बाद फिर से प्रदूषण बढ़ गया है. भिवाड़ी का एक्यूआई 332 दर्ज किया गया, जो बेहद खराब श्रेणी में है.