Rajasthan Weather Update: राजस्थान में मानसून का दौर थमता नजर नहीं आ रहा है. पूर्वी राजस्थान में भारी से अति भारी बारिश दर्ज की गई. मूसलधार बारिश से कई जिलों में जनजीवन प्रभावित हुई है.
1/9
Rajasthan Weather
राजस्थान में मानसून का दौर थमता नजर नहीं आ रहा है. पिछले दो दिनों में प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में झमाझम बारिश हुई.
2/9
Rajasthan Weather
पूर्वी राजस्थान में भारी से अति भारी बारिश दर्ज की गई. मूसलधार बारिश से कई जिलों में जनजीवन प्रभावित हुई है. कोटा, भीलवाड़ा, झालावाड़, चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़, टोंक, सिरोही, राजसमंद, पाली, बूंदी, बारां, बांसवाड़ा और अजमेर जिलों में भारी से अति भारी बारिश दर्ज की गई.
3/9
Rajasthan Weather
रामगंज मंडी, कोटा में 242 मिमी और जेतपुरा, भीलवाड़ा में 235 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई. पश्चिमी राजस्थान के पाली के बाली में 88 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई. सबसे अधिक तापमान जैसलमेर में 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुई.
4/9
Rajasthan Weather
सबसे कम न्यूनतम तापमान सिरोही में 20.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. मौसम विभाग ने कुछ जिलों में अगले 24 घंटों के लिए सतर्कता बरतने की अपील की.
5/9
Rajasthan Weather
मौसम विभाग ने भरतपुर, बारां, झालावाड़ और करौली में आज 28 जुलाई को अति भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है. वहीं धौलपुर, डूंगरपुर, कोटा, अलवर, बांसवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, दौसा, प्रतापगढ़ और सवाई माधोपुर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.
6/9
Rajasthan Weather
इसके अलावा जयपुर, राजसमंद, सीकर, अजमेर, भीलवाड़ा, झुंझुनू, सिरोही, टोंक, उदयपुर, बीकानेर, जोधपुर, नागौर, चूरू, हनुमानगढ़, जालौर, पाली और श्रीगंगानगर में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है.
7/9
Rajasthan Weather
मौसम विभाग के मुताबिक, अजमेर, पाली, टोंक और बारां सहित कई जगहों पर रविवार को जबरदस्त बारिश हुई. इसके अलावा चित्तौड़गढ़ और बारां के साथ कई और इलाकों में रविवार को बारिश दर्ज की गई.
8/9
Rajasthan Weather
लगभग दो घंटे तक हुई भारी बारिश से पाली का सादड़ी इलाका जलमग्न हो गया. मौसम विभाग के रिपोर्ट्स के अनुसार, भरतपुर, कोटा, उदयपुर, जयपुर और जोधपुर के साथ कई जिलों में बीते 24 घंटों में भारी से अति भारी बारिश दर्ज की गई.
9/9
Rajasthan Weather
बांसवाड़ा के कुशलगढ़ में सबसे ज्यादा 136 मिमी बारिश दर्ज हुई. मौसम विभाग के अनुसार, भरतपुर, कोटा और उदयपुर संभाग में कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना जताई जा रही है. जबकि अजमेर, जयपुर और जोधपुर संभाग में भारी बारिश की आशंका जताई गई है.