Rajasthan Weather Update: राजस्थान में 28 अक्टूबर को दोपहर बाद मौसम बदला. भीलवाड़ा, उदयपुर, जयपुर सहित कई जिलों में तेज हवा (20–40 किमी/घं) के साथ बारिश की संभावना. कुछ जगह भारी वर्षा के आसार. लोगों को पेड़ों के नीचे शरण न लेने और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के प्लग निकालने की सलाह.
1/8
Rajasthan Weather Update
राजस्थान के कई जिलों में मंगलवार दोपहर बाद मौसम ने एक बार फिर करवट ली. राज्य के दक्षिणी और पूर्वी हिस्सों में बादल छा गए हैं और कई जगहों पर बारिश का दौर शुरू हो गया है.
2/8
Rajasthan Weather Update
मौसम विभाग के अनुसार, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, उदयपुर, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़, बारां, कोटा, झालावाड़, अलवर, भरतपुर, धौलपुर, दौसा, जयपुर, अजमेर, करौली, सवाई माधोपुर, राजसमंद, बूंदी, टोंक, पाली, डूंगरपुर और सिरोही जिलों में अगले कुछ घंटों में मेघ गर्जन, तेज हवा और बारिश की संभावना बनी हुई है.
3/8
Rajasthan Weather Update
मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि कई जगहों पर 20 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. कुछ इलाकों में एक से दो दौर भारी वर्षा भी दर्ज की जा सकती है. वहीं, राजधानी जयपुर, अजमेर और कोटा में शाम तक हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी.
4/8
Rajasthan Weather Update
सोमवार सुबह से प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश का दौर देखा जा रहा है. राजधानी जयपुर में 2 दिन से सूर्यदेव ने दर्शन नहीं दिए है. आसमान को काले बादलों ने घेर रखा है और ठंडी हवाओं का दौर लगातार जारी है. जिससे तापमान में भी भारी गिरावट देखने को मिल रही है.
5/8
Rajasthan Weather Update
पिछले 24 घंटो में 8 डिग्री तक की गिरावट देखी गई और जयपुर में 25 डिग्री तापमान रिकॉर्ड हुआ. अधिकतम तापमान जैसलमेर में 34.7 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान अजमेर और वनस्थली में 17.2 डिग्री दर्ज़ किया गया.
6/8
Rajasthan Weather Update
बंगाल की खाड़ी में एक तेज चक्रवर्ती तूफान "मोंथा" आंध्रप्रदेश तट के पास बना हुआ है. एक अवदाब आज भी मध्य अरब सागर की खाड़ी में और एक परिसंचरण तंत्र उत्तर-पूर्वी राजस्थान और आसपास क्षेत्र पर बना हुआ है.
7/8
Rajasthan Weather Update
पिछले 24 घंटों के दौरान पूर्वी राजस्थान के बूंदी व भीलवाड़ा जिलों में अतिभारी और कई जगहों पर मध्यम से भारी बारिश दर्ज की गई. पश्चिमी राजस्थान में कहीं कहीं हल्की बारिश दर्ज़ की गई. सबसे ज्यादा बारिश बूंदी के नैनवां में 130 mm दर्ज की गई है. उदयपुर, कोटा संभाग और आसपास के जिलों में आज भी कहीं-कहीं भारी बारिश और अजमेर, जयपुर और भरतपुर और जोधपुर संभाग के कुछ भागों में मेघगर्जन के साथ हल्की-मध्यम बारिश होने की संभावना है.
8/8
Rajasthan Weather Update
प्रदेश में भारी बारिश की एक्टिवीटीज में 29 अक्टूबर से कमी होने की संभावना है. हालांकि दक्षिण-पूर्वी भागों में आगामी 4-5 दिन हल्की मध्यम बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है. पश्चिमी राजस्थान की सीमावर्ती क्षेत्र, बीकानेर संभाग और शेखावाटी क्षेत्र में आगामी 4-5 दिन मौसम शुष्क रहने की संभावना है. एक और नया पश्चिमी विक्षोभ 3 नवंबर को पुनः सक्रिय होने से पश्चिमी व पूर्वी भागों में मेघगर्जन के साथ हल्की-मध्यम बारिश होने की संभावना भी मौसम विभाग ने जताई है .