Rajasthan Weather Update: राजस्थान में मौसम मचाएगा कोहराम! 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, गिरेगी बिजली

Published: Oct 28, 2025, 08:48 AM|Updated: Oct 28, 2025, 08:48 AM

Rajasthan Weather Update: भारतीय मौसम विभाग जयपुर ने आज 28 अक्टूबर मंगलवार को राजस्थान के 7 जिलों भीलवाड़ा, बूंदी, कोटा, राजसमंद, सलूम्बर, सिरोही और उदयपुर में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. कुल 28 जिलों में येलो अलर्ट लागू रहेगा. बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से आए मौसमी सिस्टम के कारण दक्षिण और पूर्वी राजस्थान में तेज बारिश, बिजली गिरने और हवाएं चलने की संभावना है. 29-30 अक्टूबर तक हल्की से मध्यम बारिश जारी रहेगी, जबकि पश्चिमी राजस्थान में मौसम शुष्क रहेगा.