Rajasthan Weather: राजस्थान में लगभग-लगभग मानसून विदा हो चुका है. वहीं कुछ जिलों में अभी भी मानसून सक्रिय है. मौसम विभाग ने आज 28 सितंबर शनिवार को प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है.
1/6
Rajasthan Weather
राजस्थान में मानसून अभी पूरी तरह से विदा नहीं हुआ है. प्रदेश के कई जिलों में अभी भी बारिश का दौर जारी है. मौसम विभाग ने आज 28 सितंबर रविवार को प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है.
2/6
Rajasthan Weather
मौसम विभाग ने आज 28 सितंबर रविवार को प्रदेश के 24 जिलों में मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है.
3/6
Rajasthan Weather
कोटा, झालावाड़, पाली, अजमेर, भीलवाड़ा, जयपुर, दौसा, अलवर, भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाईमाधोपुर, टोंक, बूंदी, बारां, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, सिरोही, उदयपुर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़, बाड़मेर, जालौर जिले में येलो अलर्ट जारी किया गया है.
4/6
Rajasthan Weather
मौसम विभाग ने आसपास के क्षेत्रों में कहीं-कहीं पर मेघगर्जन के माथ हल्की से मध्यम बारिश और आकाशीय बिजली की चेतावनी जारी की है. साथ ही 20-25 किलोमीटर के रफ्तार से हवा चलने की संभावना है.
5/6
Rajasthan Weather
मौसम विभाग ने इस दौरान लोगों से सावधानी बरतने की सलाह दी है. मौसम विभाग ने मेघगर्जन के समय लोगों को सुरक्षित स्थान पर रहने की सलाह दी है.
6/6
Rajasthan Weather
मौसम विभाग ने लोगों को पेड़ों के नीचे शरण लेने से बचने को कहा है. इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का भी उपयोग करने से मना किया है. मौसम सामान्य होने की प्रतीक्षा करने की सलाह दी है.