Rajasthan Weather Update: राजस्थान के 11 जिलों में आज भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने जारी किया अलर्ट

Published: Aug 29, 2025, 06:19 AM|Updated: Aug 29, 2025, 06:19 AM

Rajasthan Weather Update: आज 29 अगस्त को राजस्थान के 11 जिलों में झमाझम बारिश और बिजली गिरने का येलो अलर्ट जारी है. जयपुर में 29 से 31 अगस्त तक बारिश की संभावना अधिक है. अगले तीन दिन दक्षिण-पूर्वी जिलों में अतिभारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जबकि सितंबर में भी कुछ जगहों पर बरसात जारी रह सकती है.