Rajasthan Weather Update: राजस्थान में इन दिनों जोरदार बारिश का दौर चल रहा है. सबसे ज्यादा मानसून प्रदेश के पूर्वी हिस्से में सक्रिय है. ऐसे में आज कई जिलों में भारी बारिश देखने को मिली.
1/7
Rajasthan Weather
राजस्थान में इन दिनों जोरदार बारिश का दौर चल रहा है. सबसे ज्यादा मानसून प्रदेश के पूर्वी हिस्से में सक्रिय है. ऐसे में आज कई जिलों में भारी बारिश देखने को मिली. प्रदेश में 2 जुलाई से भारी बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की संभावना है.
2/7
Rajasthan Weather
मौसम विभाग ने अगले 72 घंटों तक भरतपुर, करौली, बूंदी, कोटा, बारां, झालावाड़, उदयपुर, राजसमंद, पाली, धौलपुर, सवाई माधोपुर, अजमेर, टोंक, भीलवाड़ा, जयपुर, अलवर, दौसा, सिरोही, जालोर, बाड़मेर, चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़, डूंगरपुर और बांसवाड़ा में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है.
3/7
Rajasthan Weather
आज सुबह जालौर जिले में मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया. करीब दो घंटे तक हुई तेज बारिश के चलते सायला कस्बे के निचले इलाकों में जल भराव की स्थिति बन गई. तेज बारिश से कस्बे की मुख्य सड़कें जलमग्न हो गईं और सड़क पर पानी बहने लगा.
4/7
Rajasthan Weather
2 घंटे की तेज बारिश में निचले इलाकों को जलमग्न कर दिया, जिसमें कई मकान, दुकानों और सरकारी कार्यालय में भी पानी भर गया. जिससे आमजन को आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा.
5/7
Rajasthan Weather
खेतों में पानी भरने से किसानों के चेहरे पर जहां राहत के भाव नजर आए, वहीं कई स्थानों पर जल निकासी की समस्या भी सामने आई. मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में और बारिश की संभावना जताई है. मानसून शुरू होने के बाद से बारिश का दौर जारी है. कभी रिमझिम तो कभी झमाझम बारिश हो रही है.
6/7
Rajasthan Weather
लगातार हो रही बारिश से नदी-नालों में भी पानी की आवक बढ़ी है. अगर बारिश की बात करें, तो पिछले 6 सालों में सर्वाधिक बरसात इस साल के जून महीने में हुई है. अब तक जून महीने में 186.6 मिमी बारिश हो चुकी है, जो पिछले 6 सालों की रिकॉर्ड तोड़ बारिश है.
7/7
Rajasthan Weather
रविवार को प्रतापगढ़ में 6.0 मिमी, अरनोद 5.0 मिमी, छोटीसादड़ी 1.0 मिमी, धरियावद 6.0 मिमी, पीपलखूंट 1.0 मिमी, सुहागपुरा 2.0 मिमी और सर्वाधिक बारिश दलोट में 11.0 मिमी दर्ज की गई. जिले में कुल 4.57 मिमी लगभग औसत बारिश दर्ज हुई है.