Rajasthan Weather Update: बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’ का असर राजस्थान के मौसम पर दिख रहा है. जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार, करौली, सवाई माधोपुर, टोंक, बूंदी, कोटा, जोधपुर, पाली, अजमेर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, सिरोही, उदयपुर, बांसवाड़ा और प्रतापगढ़ जिलों में आज बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है. पिछले 24 घंटों में दक्षिणी और पूर्वी राजस्थान में भारी से अतिभारी वर्षा दर्ज की गई है.
1/7
Rajasthan Weather Update
Rajasthan Weather Update: मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में सक्रिय तीव्र चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’ इस समय आंध्र प्रदेश के तट के पास स्थित है. इसका असर अब राजस्थान के मौसम पर भी साफ तौर पर दिखाई दे रहा है. वहीं, एक अवदाब मध्य अरब सागर में सक्रिय है और एक परिसंचरण तंत्र उत्तर-पूर्वी राजस्थान के ऊपर बना हुआ है.
2/7
Rajasthan Weather Update
इन तीनों के संयुक्त प्रभाव से पिछले 24 घंटों में दक्षिणी और पूर्वी राजस्थान के कई हिस्सों में भारी से अतिभारी वर्षा दर्ज की गई है. कई इलाकों में खेतों में पानी भर गया है और फसलों को नुकसान की खबरें भी सामने आई हैं.
3/7
Rajasthan Weather Update
जयपुर मौसम केंद्र ने ताजा अलर्ट जारी करते हुए बताया है कि आज बुधवार, 29 अक्टूबर को प्रदेश के कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं की संभावना बनी हुई है. जिन जिलों में वर्षा का असर देखने को मिल सकता है. उनमें करौली, सवाई माधोपुर, टोंक, बूंदी, कोटा, जोधपुर, पाली, अजमेर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, सिरोही, उदयपुर, बांसवाड़ा और प्रतापगढ़ शामिल हैं.
4/7
Rajasthan Weather Update
मौसम विभाग ने इन जिलों और आसपास के क्षेत्रों में आज तेज मेघगर्जन के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार तक की तूफानी हवाएं चलने की संभावना जताई गई है. कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है.
5/7
Rajasthan Weather Update
मौसम विभाग का कहना है कि आज से यानी 29 अक्टूबर से बारिश की तीव्रता में धीरे-धीरे कमी आएगी. दक्षिणी और दक्षिण-पूर्वी राजस्थान विशेषकर उदयपुर, बांसवाड़ा, डूंगरपुर, प्रतापगढ़ और चित्तौड़गढ़ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है.
6/7
Rajasthan Weather Update
वहीं, पश्चिमी राजस्थान, विशेषकर बीकानेर संभाग और शेखावाटी क्षेत्र सीकर, झुंझुनू, चूरू में मौसम शुष्क रहने की संभावना है. इन इलाकों में आसमान साफ रहेगा और दिन का तापमान सामान्य रहेगा.
7/7
Rajasthan Weather Update
मौसम केंद्र ने यह भी बताया कि 3 नवंबर को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है. इसके प्रभाव से नवंबर के पहले सप्ताह में राजस्थान के कई हिस्सों में बादल छाने, मेघगर्जना और हल्की बारिश की स्थिति दोबारा बन सकती है.