ताबड़तोड़ बारिश से भीगेगा राजस्थान का कोना-कोना, इन जिलों में भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट

Edited byAnsh Raj
Published: Sep 29, 2025, 06:00 AM|Updated: Sep 29, 2025, 06:00 AM

Rajasthan Weather Update, 29 September : राजस्थान में मानसून का जोर एक बार फिर बढ़ गया है, और राज्य का कोना-कोना तेज बारिश से सराबोर होने को तैयार है. भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) जयपुर ने भिलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, सिरोही, उदयपुर, डूंगरपुर, प्रतापगढ़, बांसवाड़ा और जालौर जिलों के लिए भारी से अति भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है.