Rajasthan Weather Update: अब सर्दी अपने तीखे तेवर दिखाना शुरू करेगी. राजस्थान में कल यानी 4 दिसंबर से शीतलहर चलेगी. मौसम विभाग ने शीत लहर का अलर्ट जारी किया है. उत्तर भारत में बर्फीली हवाओं का असर मरुधरा पर पड़ेगा यानी मौसम अब अपना रंग बदलना शुरू करेगा.
1/7
Rajasthan Weather Update
दिसंबर का महीना आते ही अब राजस्थान में सर्दी अपना रंग दिखाना शुरू करेगी. 4 दिसंबर से शीत लहर की चेतावनी मौसम विभाग ने जारी की है.
2/7
Rajasthan Weather Update
झुंझुनू,सीकर चूरू में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है. उत्तर भारत से चल रही बर्फीली हवाओं का असर मरुधरा पर दिखाई देगा.
3/7
Rajasthan Weather Update
शेखावाटी में सुबह-शाम तेज सर्दी का अलर्ट है. हालांकि दोपहर में सर्दी से जरूर राहत है. बीकानेर के लूणकरणसर में सबसे कम तापमान 4.7°C रिकॉर्ड,सीकर 6.6°, गंगानगर 6.9°, चूरू 9°, बीकानेर 9.3° दर्ज किया गया है.
4/7
Rajasthan Weather Update
वहीं पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव खत्म होने से प्रदेश में सर्दी के दो रंग दिख रहा है. उत्तर-पूर्व में पारा लुढ़का है तो दक्षिण-पश्चिम में बढ़ा है. पाली में पारा जहां 16.2 डिग्री रिकॉर्ड हुआ, वहीं लूणकरणसर में 4.7 डिग्री रहा.
5/7
Rajasthan Weather Update
मौसम विभाग निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि फिर से पहाड़ी इलाकों से ठंडी हवाओं का दौर शुरू हो गया है. इसके असर से राज्य के उत्तरी-पूर्वी इलाकों में पारे में गिरावट हुई है.
6/7
Rajasthan Weather Update
मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो से तीन दिन सर्द हवाएं चलने से सर्दी बढ़ेगी. कई शहरों में 4 डिग्री तक पारा लुढ़कने से शीतलहर की स्थिति रहेगी.
7/7
Rajasthan Weather Update
शीतलहर के अलर्ट के बीच जयपुर में भी ठंड का असर महसूस किया जा रहा है. सुबह और शाम का ठंड महसूस की जा रही है. शीतलहर के बाद अब जल्द ही मौसम में बदलाव होगा क्योंकि अब तक कडाके की ठंड महससू नहीं हुई, लेकिन आने वाले दिनों में जरूर ठंड का असर देखा जाएगा.