Rajasthan Weather Update: राजस्थान में मानसून अपने जोरों पर है. दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में नया परिसंचरण तंत्र एक्टिव हो जाने की वजह से झमाझम बारिश की चेतावनी जारी कर दी गई है. मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले 5 दिनो तक कई जगहों पर ताबड़तोड़ बारिश होने की आशंका है. इसके चलते लोगों को अलर्ट कर दिया गया है.
1/8
Rajasthan Weather Update
Rajasthan Weather Update: राजस्थान में मानसून की जमकर मेहरबानी देखने को मिल रही है. 2 जुलाई से प्रदेश में बारिश का नया दौर शुरू हो चुका है. जिसका असर राजस्थान के कई जिलों में देखने को मिल रहा है. राजस्थान के कई जिलों में थम-थम कर हो रही लगातार बारिश के चलते सड़कें-गलियां, मोहल्ले सब पानी का सैलाब बन चुके हैं.
2/8
Rajasthan Weather Update
मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, दक्षिण-पूर्वी राजस्थान के ऊपर परिसंचरण तंत्र एक्टिव होने के चलते आज गुरुवार 3 जुलाई को कई जगहों पर भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. पूर्वी राजस्थान में जल प्रलय के संकेत मिल रहे हैं. यहां के ज्यादातर जिले भयंकर बारिश से जूझ सकते हैं. ताबड़तोड़ बारिश के कारण लोगों को बिना वजह बाहर न निकलने के लिए आगाह किया गया है.
3/8
Rajasthan Weather Update
मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर की जानकारी के मुताबिक, आज 3 जुलाई को भरतपुर, अलवर, दौसा, जयपुर, जालोर, सिरोही, कोटा, सीकर, चित्तौड़गढ़, सवाई माधोपुर, टोंक, करौली समेत आसपास के जिलों में मेघगर्जन के साथ भारी बारिश की संभावना है. इस दौरान आकाशीय बिजली और तूफानी हवाओं की चेतावनी भी जारी की गई है.
4/8
Rajasthan Weather Update
राजस्थान में भयंकर बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो चुका है. वहीं, मौसम विभाग ने पश्चिमी राजस्थान के लोगों को फिर से चिंता में डाल दिया है. दरअसल, आगामी 4-5 दिन तक जोधपुर और बीकानेर संभाग के कई हिस्सो में तेज मेघगर्जन के साथ तगड़ी बारिश का अनुमान है. वर्तमान में मानसून की मौजूदा ट्रफ लाइन दक्षिण-पूर्वी राजस्थान से होकर गुजर रही है. इससे प्रदेश में बारिश का नया दौर एक्टिव होने के चांस हैं.
5/8
Rajasthan Weather Update
मौसम विभाग की मानें तो आगामी 4 दिनों तक टोंक, बूंदी, भीलवाड़ा, जोधपुर, जयपुर, नागौर की कई जगहों पर अति भारी बारिश हो सकती है. वहीं, जयपुर शहर, दौसा, अलवर, भरतपुर, झुंझनू, सीकर, धौलपुर, सवाई माधोपुर, कोटा, बारां, झालावाड़, चूरू, करौली के साथ-साथ आसपास के जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.
6/8
Rajasthan Weather Update
सड़कें, मकान, दफ्तर, ढाणियां सब पानी-पानी हुए जा रहे हैं. कुछ जिलों जैसे जयपुर, टोंक और भरतपुर आदि जिलों में तो लोगों के घरों में पानी घुस गया है. इसके चलते लोगों का जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो चुका है
7/8
Rajasthan Weather Update
राजस्थान में झमाझम बारिश का दौर चल रहा है. ज्यादातर जिले पानी से लबालब हो चुके हैं. मानसून ने समय से पहले दस्तक देकर पूरे मरुधरा को पानी-पानी कर दिया है. 2025 में मानसून ने रिकॉर्ड रच दिया है. पिछले 36 सालों में केवल चौथी बार ऐसा हुआ है. आगामी एक सप्ताह तक ज्यादातर हिस्सों में भारी से अति भारिश की संभावना है.
8/8
Rajasthan Weather Update
अलर्ट जारी करते हुए मौसम विभाग का कहना है कि भीषण बारिश की वजह से कई जगहों पर बाढ़ की स्थितियां बन सकती हैं. 2 से 5 जुलाई के बीच होने वाली झमाझम बारिश के कारण कई जगहों पर नुकसान का भी अंदेशा है.