Rajasthan Weather Update: रामदेवरा में मानसून की पहली झमाझम बारिश से ग्रामीणों व श्रद्धालुओं को खुशी की लहर है. वहीं, अलवर और राजसमंद में तेज बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया है.
1/7
रामदेवरा में मानसून की पहली बारिश से खुशी की लहर
धार्मिक स्थल रामदेवरा में गुरुवार शाम को मानसून की पहली झमाझम बारिश हुई, जिससे ग्रामीणों और श्रद्धालुओं में खुशी की लहर दौड़ गई. पिछले एक महीने से अधिक समय से गर्मी और उमस से परेशान लोग आखिरकार राहत महसूस करते दिखे.
2/7
बच्चों से लेकर बड़ों तक ने उठाया बारिश का आनंद
गोलियों की तरह गिरती बारिश की बूंदों में छोटे बच्चे, जवान और वृद्ध सभी झूमते नजर आए. श्रद्धालु भी बाबा रामदेव की समाधि स्थल पर दर्शन के साथ-साथ बारिश में भीगने का आनंद लेते दिखे. कस्बे में एक घंटे तक तेज बारिश का दौर चला.
3/7
रामदेवरा की सड़कों पर जलभराव
पोखरण रोड, नई बस्ती, फलोदी रोड और रेलवे स्टेशन जैसे इलाकों में जलभराव हो गया. मुख्य सड़कें पानी से लबालब हो गईं, जिससे लोगों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ा. फिर भी चेहरे मुस्कुराते नजर आए.
4/7
अलवर में बारिश के बाद खुली नगर निगम की पोल
अलवर में बारिश के बाद कई इलाकों में भारी जलभराव हो गया. नगर निगम के दावे फेल साबित हुए हैं. करोड़ों की सफाई बजट के बावजूद नालों की हालत बदहाल है.
5/7
नगर निगम कमिश्नर का बयान
नगर निगम कमिश्नर जितेंद्र सिंह ने बताया कि प्रमुख स्थलों पर सफाई करवाई गई थी और सामान्यतः एक से डेढ़ घंटे में पानी निकल जाता है. उन्होंने आमजन से अपील की कि वे भी शहर की स्वच्छता में सहयोग करें और नालों में कचरा न डालें.
6/7
राजसमंद में मौसम ने बदली करवट
राजसमंद जिले में पिछले दो दिनों से रुक-रुक कर तेज बारिश का दौर जारी है. इससे एक ओर जहां गर्मी से राहत मिली है, वहीं दूसरी ओर खेतों और गलियों में पानी भरने से दैनिक जीवन प्रभावित हुआ है.
7/7
ग्रामीण इलाकों में जलभराव से दिक्कतें
राजसमंद के ग्रामीण और खेतिहर इलाकों में पानी भरने से मजदूरों और छोटे दुकानदारों की परेशानी बढ़ गई है. लोग छाते और बरसातियों का सहारा लेकर काम पर निकलने को मजबूर हैं. मौसम विभाग ने आगे और बारिश की चेतावनी दी है.