Rajasthan Weather Update: राजस्थान आज मानसून का भयंकर अटैक, 38 से ज्यादा जिलों में घनघोर बारिश की चेतावनी

Published: Aug 30, 2025, 07:15 AM|Updated: Aug 30, 2025, 07:15 AM

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में अगस्त के आखिरी दिनों में मानसून जलजला मचाने वाला है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, आज प्रदेश के कई हिस्सों में घनघोर बारिश की चेतावनी जारी की गई, जिसके चलते लोगों को सतर्कता बरतने की आवश्यकता है. मौसम विभाग ने आज 38 से ज्यादा जिलों में ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया है.