Rajasthan Weather: राजस्थान में मानसून पूरी तरह सक्रिय है. मौसम विभाग के अनुसार, अगले 5-6 दिनों तक मौसम बिगड़ने की संभावना है.
1/7
Rajasthan Weather
राजस्थान में मानसून पूरी तरह सक्रिय है. मौसम विभाग के अनुसार, अगले 5-6 दिनों तक मौसम बिगड़ने की संभावना है. जिससे अगले दो हफ्तों तक राज्य के कई हिस्सों में बारिश हो सकता है.
2/7
Rajasthan Weather
राजस्थान में अगले 5-6 दिनों तक मौसम बिगड़ने की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश के कई हिस्सों में मेघगर्जन, हल्की से मध्यम वर्षा और कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश के आसार हैं. इसको लेकर जयपुर मौसम विभाग ने 30 जिलों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है.
3/7
Rajasthan Weather
भीलवाड़ा, सिरोही, चित्तौड़गढ़, सलूंबर और उदयपुर में स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है. नागौर में निजी स्कूल, गैर-सरकारी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों में 30 अगस्त से 1 सितंबर तक अवकाश रहेगा.
4/7
Rajasthan Weather
मौसम विभाग ने कुछ जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. जिसमें बाड़मेर, जालौर, सिरोही, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, नागौर, कोटा और बूंदी शामिल है. इन जिलों में अलग-अलग स्थानों पर तेज हवा 30–40 किमी प्रति घंटे के साथ भारी बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई गई है.
5/7
Rajasthan Weather
वहीं मौसम विभाग ने कुछ जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. झुंझुनू, सीकर, जयपुर, दौसा, बीकानेर, जैसलमेर, जोधपुर, पाली, टोंक, बारां, सवाई माधोपुर, झालावाड़, अजमेर, राजसमंद, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़ सहित अन्य जिलों में 20-30 किमी प्रति घंटा की हवा, हल्की से मध्यम बारिश और बिजली गिरने की संभावना जताई जा रही है.
6/7
Rajasthan Weather
पिछले 24 घंटे में प्रदेश के भदेसर चित्तौड़गढ़ में सर्वाधिक 81 मिमी बारिश दर्ज की गई. साथ ही कई जिलों में मेघगर्जन और हल्की से मध्यम बारिश भी देखी गई है.
7/7
Rajasthan Weather
30-31 अगस्त को कोटा और उदयपुर संभाग में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना जताई जा रही है. जोधपुर और बीकानेर संभाग के कुछ क्षेत्रों में मध्यम से तेज बारिश हो सकती है. वहीं सितंबर के पहले सप्ताह में राज्य के अधिकांश हिस्सों में बरसात की गतिविधियां जारी रहेंगी.