Rajasthan Weather Update: राजस्थान में इन दिनों भारी बारिश का दौर चल रहा है. मानसून ने पूरे देश को समय से 9 दिन पहले ही कवर कर लिया है. 29 जून को राजस्थान, पश्चिमी यूपी, हरियाणा और दिल्ली में मानसून पहुंचा. मानसून पहुंचने की तारीख 8 जुलाई होती है.
1/8
मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में येलो अलर्ट जारी कर रखा है, जिसका असर उदयपुर में देखने को मिल रहा है. आसमान में घने काले बादल छाए हुए हैं.
2/8
जिले के ग्रामीण और आदिवासी अंचल में माध्यम से तेज बारिश का दौर चल रहा है. हांलाकि उदयपुर शहर में कल से ही बारिश का दौर कमजोर हुआ है. बारिश से गर्मी और उमस से लोगों को मामूली राहत मिली है.
3/8
प्रदेश का एकमात्र हिल स्टेशन माउंट आबू इन दिनों सुहावने मौसम और लगातार हो रही बारिश के चलते पर्यटकों से गुलजार नजर आ रहा है. मौसम की खूबसूरती ने जहां सैलानियों को अपनी ओर खींचा है. वहीं, पर्यटन व्यवसाय को भी नई रफ्तार मिल गई है.
4/8
हिल स्टेशन पर जगह-जगह ट्रैफिक जाम की स्थिति भी बनी रही. सड़कों पर पर्यटकों का भारी जमावड़ा देखने को मिला. बारिश और ठंडक के बीच सैलानी माउंट आबू की वादियों में घूमने का लुत्फ उठा रहे हैं. चारों ओर हरियाली और कोहरे का मनमोहक नजारा दिखाई दे रहा है.
5/8
मौसम विभाग के अनुसार, माउंट आबू में बीते 24 घंटों में 11 एमएम बारिश दर्ज की गई है. इस सीजन में अब तक कुल 340 एमएम बारिश हो चुकी है. लगातार रिमझिम बारिश और कोहरा यहां के मौसम को और रोमांचक बना रहे हैं.
6/8
करौली जिले में बीते दिनों से पड़ रही उमस भरी गर्मी से जल्द ही निजात मिलने के आसार हैं. मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है, जिसमें करौली जिला भी शामिल है. बारिश की संभावना से चलते लोगों को अब बारिश का इंतजार है.
7/8
करौली जिला मुख्यालय पर मंगलवार को बारिश दर्ज की गई, जिसके बाद लगातार धूप और छितराए हुए बादलों के चलते उमस भरी गर्मी से शहर वासी परेशान है. मौसम विभाग ने आगामी चार दिनों में करौली सहित अन्य जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है.
8/8
मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले चार दिन प्रदेश के कई जिलों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है. 2 जुलाई से पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान में तेज बारिश हो सकती है. ऐसे में एक बार फिर मानसून सभी जगहों पर सक्रिय रहेगा.