Rajasthan Weather: राजस्थान में मौसम का मिजाज बदल रहा है और कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. आज यानी 30 अक्टूबर को टोंक, पाली, अजमेर, जयपुर, दौसा, अलवर, नागौर और आसपास के जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है.
1/7
Rajasthan Weather
राजस्थान में मौसम का मिजाज एक बार फिर से बदलता दिख रहा है. राजस्थान में मानसून पूरी तरह सक्रिय है. प्रदेश में हो रही बारिश को लेकर मौसम विभाग ने कुछ जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है.
2/7
Rajasthan Weather
मौसम विभाग के अनुसार, आज 30 अक्टूबर को नागौर, बाड़मेर, जालौर, जोधपुर, पाली, अजमेर, भीलवाड़ा, जयपुर, दौसा, अलवर, भरतपुर, धौलपुर, बारां, कोटा, झुंझुनूं, चूरू, सीकर जिलों और आसपास के क्षेत्रों में बादलों की गरज के साथ बारिश होने के आसार हैं.
3/7
Rajasthan Weather
साथ ही तेज हवा (अपेक्षित हवा की गति 20-30 किमी प्रति घंटे) के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है. मौसम विभाग ने आज 29 अक्टूबर को प्रदेश के 17 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है.
4/7
Rajasthan Weather
नागौर, बाड़मेर, जालौर, जोधपुर, पाली, अजमेर, भीलवाड़ा, जयपुर, दौसा, अलवर, भरतपुर, धौलपुर, बारां, कोटा, झुंझुनूं, चूरू, सीकर जिले में मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है.
5/7
Rajasthan Weather
मौसम विभाग ने मेघगर्जन के समय सुरक्षित स्थान पर शरण लेने की सलाह दी है. पेड़ों के नीचे शरण ना लें. इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के प्लग निकाल दें. मौसम सामान्य होने की प्रतीक्षा करने की सलाह दी है.
6/7
Rajasthan Weather
मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिन 31 अक्टूबर को भी कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई जा रही है. जबकि 3 नवंबर से एक बार फिर से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा. मौसम विभाग का कहना है कि जयपुर, अजमेर, भरतपुर में हल्की बारिश की संभावना है और तापमान में गिरावट आ सकती है.
7/7
Rajasthan Weather
पिछले 24 घंटों के दौरान पूर्वी व पश्चिमी राजस्थान में कहीं-कहीं पर हल्की बारिश दर्ज की गई. राज्य में सर्वाधिक बारिश माउंट आबू सिरोही में 10.0 मिमी दर्ज की गई. राजस्थान में अधिकतम तापमान श्रीगंगानगर में 32.5 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान पाली में 15.0 डिग्री दर्ज किया गया.