राजस्थान में ‘मोंथा तूफान’ के बाद भीषण बारिश का अलर्ट, इन 24 जिलों के लिए सुबह 5 बजकर 35 मिनट पर जारी हुई WARNING, पढ़ें वेदर अपडेट

Edited byAnsh Raj
Published: Oct 30, 2025, 05:42 AM|Updated: Oct 30, 2025, 05:42 AM

Rajasthan Weather Update, 30 October: राजस्थान के मौसम ने एक बार फिर करवट बदल ली है. बंगाल की खाड़ी से उठे ‘मोंथा तूफान’ (Montha Cyclone) के प्रभाव से राज्य में बादल छाए हुए हैं और कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई है. मौसम विभाग ने अभी-अभी 21 जिलों के लिए भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. यह चेतावनी अगले 48 घंटों के लिए प्रभावी है, जिसमें मेघगर्जन, आकाशीय बिजली और 60-70 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएँ चलने की संभावना जताई गई है.