Rajasthan Weather Update: राजस्थान में लगातार भारी बारिश देखने को मिल रही है. मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश के कुछ इलाकों में आने वाले 5 से 6 दिन भारी बारिश होने के आसार हैं. जानें मौमस की ताजा अपडेट.
1/7
Rajasthan Weather Update
मौसम विभाग के मुताबिक, मानसून की मुख्य ट्रफ लाइन उत्तर की ओर खिसक गई है, जिसके चलते अब बारिश का जोर पहाड़ी इलाकों की ओर चला गया है. प्रदेश में खासकर पश्चिमी इलाकों में आने वाले 5-6 दिन कुछ इलाकों में बारिश की संभावना है.
2/7
Rajasthan Weather Update
मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी राजस्थान के कुछ जिलों में बारिश हो सकती है, जिसमें अलवर, भरतपुर, धौलपुर जैसे जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी हो सकता है.
3/7
Rajasthan Weather Update
साथ ही बादल गरजने के साथ, बिजली गिरने और हल्की बारिश की चेतावनी दी गई है. इसके अलावा तेज हवा भी चल सकती है.
4/7
Rajasthan Weather Update
मौसम विभाग के मुताबिक, अब झमाझम बारिश का केंद्र राजस्थान से हिमाचल और उत्तराखंड जैसे पहाड़ी इलाकों की ओर जा रहा है. बीते 24 घंटे में माउंट आबू में 75 मिमी बारिश हुई.
5/7
Rajasthan Weather Update
वहीं, बीकानेर का तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. ऐसे में मौसम विभाग ने दिल्ली और हिमाचल में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है.
6/7
Rajasthan Weather Update
मौसम विभाग के मुताबिक,18 अगस्त के बाद राजस्थान में फिर से बारिश की गतिविधियां तेज होने के आसार हैं. खासतौर पर पूर्वी राजस्थान में अच्छी बारिश की हो सकती है. हालांकि, तब तक अधिकतर इलाकों में मौसम शुष्क रह सकता है.
7/7
Rajasthan Weather Update
बता दें कि राजस्थान में लगातार भारी बारिश दर्ज की गई, जिससे कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए थे. ऐसे में मौसम विभाग का कहना है कि रक्षाबंधन के बाद फिर से भारी बारिश का दौर देखने को मिल सकता है.