Rajasthan Weather Update: मरुधरा में बदला मौसम का मिजाज, जानें किन जिलों में बारिश का अलर्ट जारी आज?

Published: Aug 04, 2025, 06:16 AM|Updated: Aug 04, 2025, 06:16 AM

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में मौसम ने एक बार फिर से करवट ले ली है. कुछ हिस्सों में मानसून रौद्र रूप धारण कर सकता है तो कुछ हिस्सों में बारिश की गतिविधियों में कमी के चलते उमस महसूस की जा सकती है. बता दें कि इस साल राजस्थान में बारिश ने बीते कई सालों का रिकॉर्ड तोड़ा है और जमकर मेघ बरसे हैं. आज भी कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.