Rajasthan Weather: राजस्थान में मानसून का दौर फिर से शुरू होता नजर आ रहा है. बीते दिन रविवार को प्रदेश के कुछ इलाकों में मूसलधार बारिश दर्ज हुई.
1/6
Rajasthan Weather
राजस्थान में मानसून का दौर फिर से शुरू होता नजर आ रहा है. बीते दिन सोमवार को प्रदेश के कुछ इलाकों में बारिश दर्ज हुई. राजस्थान के मौसम में अगले 48 घंटों में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है.
2/6
Rajasthan Weather
7 से 8 अगस्त के बीच फिर नया मानसून सिस्टम एक्टिव होने से बारिश का दौर एक बार फिर से देखने को मिल सकता है. पूर्वी राजस्थान के लोगों के लिए मौसम विभाग की ओर से राहत भरी खबर आई है.
3/6
Rajasthan Weather
आगामी 3 से 4 दिनों तक राज्य के पूर्वी हिस्सों में मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है. कुछ क्षेत्रों में तेज बारिश भी हो सकती है. वहीं अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा.
4/6
Rajasthan Weather
आज मंगलवार को 5 जुलाई को प्रदेश के 10 जिलों में आकाशीय बिजली और तेज हवा का अलर्ट जारी किया गया है. जिसमें सीकर, दौसा, टोंक, सिरोही, अलवर, भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाईमाधोपुर, उदयपुर शामिल हैं.
5/6
Rajasthan Weather
इन जिलों में मेघगर्जन, बारिश, आकाशीय बिजली और तेज हवा का अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान हवा की रफ्तार 20-30 kmph रहने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार 7 अगस्त को प्रदेश के 5 जिलों में अलवर, भरतपुर, धौलपुर, दौसा और करौली में बारिश की संभावना है.
6/6
Rajasthan Weather
वहीं शुक्रवार 8 अगस्त को 13 जिलों में अजमेर, अलवर, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, दौसा, धौलपुर, झालावाड़, झुंझुनूं, करौली, सवाई माधोपुर, सीकर और टोंक जिले में बारिश का होने की संभावना है.