Rajasthan Weather Update: राजस्थान में कहर ढा रहा मानसून अब कुछ नर्मी पर वापस आ रहा है. प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश में कमी दर्ज की जा रही है. ताबड़तोड़ बारिश का सिलसिला थमने से एक तरफ जहां लोग राहत की सांस ले रहे हैं तो वहीं, दूसरी तरफ उमस भी सताने लगी है.
1/7
Rajasthan Weather Update
Rajasthan Weather Update: मानसून की रफ्तार में आई कमी की वजह से प्रदेश के कई जिलों में हल्की गर्मी महसूस की गई. हालांकि अभी बारिश का सिलसिला थमा नहीं है. आज 5 अगस्त मंगलवार को राजस्थान के भरतपुर, करौली, टोंक और धौलपुर जिले में बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है.
2/7
Rajasthan Weather Update
मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के मुताबिक, आज 5 अगस्त मंगलवार को करौली, सवाई माधोपुर, टोंक, भरतपुर और धौलपुर आदि जिलों में एक बार फिर बारिश परेशान कर सकती है. मौसम विभाग ने आज इन जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है.
3/7
Rajasthan Weather Update
मौसम विभाग का कहना है कि इन जिलों में बारिश आमजन को परेशान कर सकती है. इस दौरान आकाशीय बिजली को लेकर भी चेतावनी जारी की गई है. तेज रफ्तार हवाएं चल सकती हैं.
4/7
Rajasthan Weather Update
मौसम केन्द्र के मुताबिक, मानसून ट्रफ लाइन के सामान्य से उत्तर की ओर शिफ्ट होने से प्रदेश के उत्तरी और उत्तर-पूर्वी भागों में बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी. ऐसे में लोगों को सतर्कता बरतने की आवश्यकता है.
5/7
Rajasthan Weather Update
विभाग के मुताबिक, मंगलवार और बुधवार को भी प्रदेश में हल्का उमस वाला मौसम बना रह सकता है. वहीं, आगामी 7 और 8 अगस्त को एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने की संभावना है. इसके असर से 7 अगस्त को प्रदेश के कई जिलों में फिर ताबड़तोड़ बारिश शुरू हो सकती है.
6/7
Rajasthan Weather Update
मौसम केन्द्र के अनुसार आगामी 5-6 दिन मानसून ट्रफ लाइन के सामान्य से उत्तर की ओर शिफ्ट होने से राज्य के उत्तरी व उत्तर-पूर्वी भागों में बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी.
7/7
Rajasthan Weather Update
मौसम विभाग के अनुसार 18 अगस्त के बाद राजस्थान में फिर से बारिश की गतिविधियां तेज होने के आसार हैं. खासतौर पर पूर्वी राजस्थान में अच्छी बारिश हो सकती है. हालांकि तब तक अधिकतर इलाकों में मौसम शुष्क रह सकता है.