Rajasthan Weather Update: भयंकर आंधी-तूफान के साथ आसमान से गिरेंगे ओले, बारिश से भीगेगी राजस्थान की एक-एक ढाणी

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम में बड़ा परिवर्तन आया है, जिसके चलते जयपुर समेत 29 जिलों में बारिश और आंधी का येलो अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.

1/7

Rajasthan Weather Update

Rajasthan Weather Update1/7
पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राजस्थान का मौसम बदला है, जिससे तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने जयपुर सहित 29 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है, जिसमें बारिश और आंधी की संभावना जताई गई है. इस बदलाव से लोगों को लू के प्रकोप से निजात मिली है.
2/7

Rajasthan Weather Update

Rajasthan Weather Update2/7
राजस्थान के अलग-अलग इलाकों में सुबह से रुक-रुककर बारिश हो रही है, जिसने शहर को ठंडक और वातावरण को ताजगी से भर दिया है. हल्की फुहारों ने मौसम को खुशनुमा बना दिया है. इसी तरह, कोटा में मंगलवार को आधे घंटे तक तेज बारिश हुई, जबकि भीलवाड़ा में शाम को 15 मिनट की बारिश ने मौसम में ठंडक घोल दी.