Rajasthan Weather: राजस्थान में मानसून पूरी तरह से सक्रिय है. प्रदेश में बारिश का दौर लगातार जारी है. मौसम विभाग ने प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है.
1/7
Rajasthan Weather
राजस्थान में मानसून पूरी तरह से सक्रिय है. प्रदेश में बारिश का दौर लगातार जारी है. मौसम विभाग ने प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है. प्रदेश के दक्षिणी और पूर्वी हिस्सों में आगामी दिनों में भारी बारिश की संभावना जताई जा रही है.
2/7
Rajasthan Weather
मौसम विभाग के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी से आया कम दबाव का क्षेत्र अब डिप्रेशन में बदल चुका है, जो अगले 48 घंटों में राजस्थान की ओर बढ़ेगा. इस सिस्टम के प्रभाव से प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश होने की संभावना है.
3/7
Rajasthan Weather
बाड़मेर, जैसलमेर और बीकानेर जिलों में छिटपुट बारिश की संभावना है, जबकि पूर्वी राजस्थान के कोटा, झालावाड़, बारां, उदयपुर और चित्तौड़गढ़ जिले में भारी बारिश की संभावना है. मौसम विभाग ने इन जगहों पर येलो अलर्ट जारी किया है.
4/7
Rajasthan Weather
मौसम विभाग ने उदयपुर, कोटा, अजमेर और जोधपुर संभाग के कुछ क्षेत्रों में अगले 3 से 4 दिनों तक भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. विशेष रूप से उदयपुर संभाग के कुछ इलाकों में अत्यंत भारी बारिश होने की संभावना है.
5/7
Rajasthan Weather
अत्यंत भारी बारिश होने से बाढ़ की स्थिति बन सकती है. वहीं जयपुर, भरतपुर और बीकानेर संभाग के कुछ हिस्सों में मेघ गर्जन के साथ बारिश की संभावना जताई जा रही है.
6/7
Rajasthan Weather
पिछले 24 घंटों में भी प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश दर्ज की गई है. सबसे अधिक बारिश बांसवाड़ा जिले के सल्लोपट में 123 मिमी दर्ज की गई. प्रतापगढ़, अजमेर और भीलवाड़ा जिले में भी भारी बारिश दर्ज की गई.
7/7
Rajasthan Weather
मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और आवश्यक सुरक्षा उपाय अपनाने की अपील की है. आगामी भारी बारिश से नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी हो सकती है. इसलिए निचले इलाकों में विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है.