राजस्थान में फिर बादल छाए! शीतलहर से लोगों की छूटेगी धूजणी, पढ़ें शाम का वेदर वेदर अपडेट

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में 6 दिसंबर की शाम के बाद मौसम स्थिर रहा. कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक असर से कुछ जगह हल्के बादल दिखे, लेकिन बारिश की संभावना नहीं. अगले एक सप्ताह तक मौसम शुष्क रहेगा. रात के तापमान में 2–3 डिग्री बढ़ोतरी के साथ शीतलहर से राहत मिलेगी.

1/7

Rajasthan Weather Update

Rajasthan Weather Update1/7
राजस्थान में 6 दिसंबर की शाम के बाद मौसम में कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिला है. दिन ढलने के साथ ठंडक हल्की-हल्की बढ़ी, लेकिन पूरे प्रदेश में हालात सामान्य रहे. मौसम विभाग के अनुसार, एक नया कमजोर पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत के ऊपरी हिस्सों से गुजर रहा है, जिसका आंशिक असर राजस्थान के कुछ इलाकों में दिख सकता है, लेकिन बारिश की कोई संभावना नहीं है.
2/7

Rajasthan Weather Update

Rajasthan Weather Update2/7
शाम तक आसमान ज्यादातर साफ रहा, जबकि कुछ जिलों में हल्के बादल तैरते हुए नजर आए. विभाग का कहना है कि अगले दो से तीन दिनों तक यही स्थिति बनी रहेगी और बादलों की मौजूदगी केवल ऊपरी हवा के बदलाव का संकेत होगी. बारिश की पूरी संभावना नगण्य है और हवा में चुभन वाली ठंड की लहर में भी थोड़ी राहत मिलेगी.