Rajasthan Weather Update: राजस्थान के मौसम में बड़ा देखने को मिल रहा है. इन दिनों राज्य के सभी इलाकों में मानसून सक्रिय है. ऐसे में प्रदेश के कई इलाकों में भारी बारिश होने के आसार हैं. आने वाले 2-3 दिन बारिश के चलते मौसम सुहाना रहेगा और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी.
1/8
मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में आने वाले 2-3 दिन बारिश के चलते मौसम सुहाना रहने वाला है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी. इस दौरान अजमेर, जयपुर और कोटा में भारी बारिश की संभावना है.
2/8
राजधानी जयपुर में 4 दिनों बाद आखिरकार बारिश ने दस्तक दे दी. हल्की बूंदाबांदी से मौसम ने ली करवट और लोगों को उमस से राहत मिली. आसमान में छाई काली घटाओं ने मौसम को सुहावना बना दिया. मौसम विभाग ने जयपुर समेत कई जिलों में येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.
3/8
इन दिनों उत्तर पश्चिम मध्य प्रदेश के ऊपर एक परिसंचरण तंत्र एक्टिव है और मानसून ट्रफ लाइन राजस्थान के उत्तरी भागों से जा रही है, जिसके असर से शनिवार को कोटा, जयपुर और अजमेर के कुछ इलाकों में भारी और अति भारी बारिश की संभावना है.
4/8
वहीं, शुक्रवार यानी 4 जुलाई को पूर्वी राजस्थान के कई इलाकों में बादल गरजने, वज्रपात के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. पश्चिमी हिस्सों में भी बादल गरजने और हल्की से मध्यम बारिश हुई.
5/8
इस दौरान सबसे ज्यादा बारिश इंद्रगढ़ (बूंदी) में 144 मिलीमीटर हुई. वहीं, प्रदेश का सबसे ज्यादा तापमान श्रीगंगानगर में 43.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान सिरोही में 20 डिग्री रहा.
6/8
मौसम विभाग का कहना है कि भीलवाड़ा, जयपुर, जयपुर शहर, बूंदी और टोंक जिले में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इन जिलों में बादल गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश और कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है.
7/8
सीकर दौसा, नागौर, अलवर, बीकानेर, चूरू, झुंझुनू, भरतपुर, धौलपुर, करौली, अजमेर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, बीकानेर, चूरू, झुंझुनू, सवाई माधोपुर, बारां, कोटा, झालावाड़, पाली और राजसमंद में बादल गरजने के साथ बारिश, आकाशीय बिजली और कहीं-कहीं तेज हवा चलने को लेकर चेतावनी जारी है.
8/8
मौसम विभाग के अनुसार, भरतपुर, जयपुर संभाग और शेखावाटी इलाकों के कुछ इलाकों में आने वाले 2-3 दिनों तक तेज और कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है. इसके अलावा बीकानेर के कुछ इलाकों में आने वाले 2-3 दिनों तक बारिश होने की आशंका जताई गई है.