Rajasthan Weather Update: राजस्थान में नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने से छाए बादल, अब ठंड छुड़ाएगी धूजणी! अलर्ट जारी

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में कड़ाके की ठंड के बीच एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है, जिसने प्रदेश के मौसम में हल्का बदलाव ला दिया है. शनिवार को कई जिलों में हल्के बादल दिखाई दिए, बारिश कहीं भी रिकॉर्ड नहीं हुई. 
 

1/9

Rajasthan Weather Update

Rajasthan Weather Update1/9
Rajasthan Weather Update: मौसम विभाग के अनुसार, इस विक्षोभ की वजह से उत्तर दिशा से आने वाली बर्फीली हवाओं की तीव्रता कुछ कम हुई है और इसी कारण आगामी दिनों में प्रदेश को शीतलहर से आंशिक राहत मिल सकती है. विक्षोभ का असर सबसे पहले पश्चिमी राजस्थान जोधपुर, जैसलमेर और आस-पास के इलाकों में देखने को मिला, जहां आंशिक बादल छाए रहे.
2/9

Rajasthan Weather Update

Rajasthan Weather Update2/9
विभाग का अनुमान है कि इस प्रणाली का प्रभाव अगले दो दिनों तक जारी रहेगा, जिसके बाद मौसम साफ हो जाएगा. सप्ताहभर तक प्रदेश में शुष्क मौसम बने रहने की संभावना है, जिससे शेखावाटी, बीकानेर और जयपुर संभाग में कई दिनों से जारी कड़ाके की ठंड में कुछ नरमी आ सकती है.