Rajasthan Weather Update: राजस्थान में मानसून के चलते लगातार बारिश का दौर देखने को मिल रहा है. मौसम विभाग के अनुसार, आज यानी 7 जुलाई को प्रदेश के 19 जिलों मे बारिश का डबल अलर्ट जारी किया गया है.
1/7
Rajasthan Weather Update
मौसम विभाग के मुताबिक, राजस्थान के 4 जिलों के लिए बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी है, जिसमें जयपुर, चूरू, सीकर, जयपुर के साथ कई आस-पास के इलाकों में मेघगर्जन के साथ बारिश हो सकती है. साथ ही आकाशीय बिजली और कई इलाकों में तेज हवा भी चलने के आसार हैं.
2/7
Rajasthan Weather Update
मौसम विभाग का कहना है कि 15 जिलों मे येलो अलर्ट जारी है, जिसमें बीकानेर, डूंगरपुर, भीलवाड़ा झूंझूनु, कोटा, टोंक, अलवर, दौसा, अजमेर, बूंदी, भरतपुर, नागौर, धौलपुर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ जिलों के अलग-अलग स्थानों पर बादल गरजने के साथ बारिश, आकाशीय बिजली के साथ तेज हवा चलने के आसार हैं.
3/7
Rajasthan Weather Update
मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के पूर्वी इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट जारी है. मौसम विभाग का कहना है कि 8 जुलाई से पूर्वी राजस्थान के जिलों में बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की संभावना है. इस दौरान भारी से अति भारी हो सकती है.
4/7
Rajasthan Weather Update
मौसम विभाग के मुताबिक, भरतपुर, जयपुर संभाग और शेखावाटी के इलाकों आने वाले 2-3 दिन मध्यम से तेज और कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है. साथ ही बीकानेर संभाग के कुछ इलाकों में मध्यम दर्जे की बारिश आने वाले 2-3 दिन में होने के आसार हैं.
5/7
Rajasthan Weather Update
मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को प्रदेश में बारिश का दौर कम रहा. इस दौरान डूंगरपुर, जयपुर, जालोर, करौली, बांसवाड़ा, दौसा, झुंझुनूं, उदयपुर, श्रीगंगानगर और राजसमंद में बारिश देखने को मिली.
6/7
Rajasthan Weather Update
बीते दिन यानी रविवार को जयपुर के अलग-अलग इलाकों में जमकर बारिश दर्ज की गई. इस दौरान दुर्गापुरा, वैशाली नगर, खातीपुरा, बनीपार्क, शास्त्रीनगर, सीकर रोड और जेएलएन के रास्तों में बारिश हुई. राजधानी में कुल 7 मिमी बारिश दर्ज हुई.
7/7
Rajasthan Weather Update
मौसम विभाग के अनुसार, 8 जुलाई से जयपुर में भारी बारिश की संभावना है. वहीं, सोमवार सुबह से ही आसमान में बादलों छाए हुए हैं और रिमझिम बारिश हो रही है. कहा जा रहा है कि पूरे दिन में कभी भी भारी बारिश हो सकती है.