पश्चिमी विक्षोभ का असर हुआ कम, राजस्थान में आग बरसा रहे सूर्य देवता, 3 दिन के लिए लू का अलर्ट जारी

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ का असर कम होता दिखाई दे रहा है. जिसके कारण राज्य में गर्मी बढ़ने लगी है. हालांकि पिछले 24 घंटों में कहीं कहीं पर बारिश भी दर्ज की गई है. इस दौरान बाड़मेर में तापमान सबसे अधिक देखा गया है.

1/6

कम हुआ पश्चिमी विक्षोभ का असर

कम हुआ पश्चिमी विक्षोभ का असर1/6
राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ का असर कम होता हुआ दिखाई दे रहा है. राजधानी जयपुर में 39.8 डिग्री तापमान रिकॉर्ड हुआ है. हालांकि पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश में कई जगहों पर हल्की बारिश दर्ज भी देखी गई है. सबसे अधिक वर्षा सपोटरा (करौली) में 9.0 मिमी हुई दर्ज की गई है. गर्मी की बात करें तो बाड़मेर में सबसे अधिक 43.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ. वहीं बीकानेर में सबसे अधिक न्यूनतम तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है. इस बीच हवा में नमी का स्तर 15 से 75% के बीच दर्ज हुआ.
2/6

गर्मी ने पकड़ा जोर

गर्मी ने पकड़ा जोर2/6
राजस्थान में एक बार फिर से गर्मी ने जोर पकड़ लिया है. पिछले दिनों की आंधी और बरसात थमने के बाद अब धूप तेज हो गई है और तापमान भी लगातार बढ़ रहा है. मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले कुछ दिन प्रदेश के लोगों के लिए मुश्किल भरे हो सकते हैं, क्योंकि लू चलने की आशंका जताई गई है.