Rajasthan Weather Update: राजस्थान में बारिश का सिलसिला सितंबर में भी जारी है. ऐसे में मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में अतिभारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है. जानें मौसम का ताजा अपेडट.
1/7
Rajasthan Weather Update
मौसम विभाग के मुताबिक, उदयपुर और जोधपुर में अतिभारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. साथ ही भरतपुर, अजमेर, बीकानेर, कोटा और जयपुर के कुछ इलाकों में मध्यम से कहीं-कहीं तेज बारिश हो सकती है.
2/7
Rajasthan Weather Update
मौसम विभाग का कहना है कि 8-9 सितंबर को जोधपुर और आस-पास के जिलों में कहीं भारी, अतिभारी बारिश का दौर जारी रह सकती है.
3/7
Rajasthan Weather Update
मौसम विभाग के अनुसार, रविवार यानी आज 7 सितंबर को बाड़मेर, जालोर, सिरोही जिलों में भारी बारिश के लिए रेड अलर्ट जारी है.
4/7
Rajasthan Weather Update
वहीं, उदयपुर, जैसलमेर, जोधपुर, पाली, राजसमंद जैसे जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. साथ ही 11 जिलों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है.
5/7
Rajasthan Weather Update
मौसम विभाग ने कहा कि 9 सितंबर के बाद बारिश का दौर थोड़ा धीमा होने के आसार हैं. हालांकि कुछ इलाकों में बारिश का दौर इसके बाद भी जारी रह सकता है.
6/7
Rajasthan Weather Update
मौसम विभाग के मुताबिक, मानसून ट्रफ पैंड्रा रोड, संबलपुर, जैसलमेर, गुना, दमोह होते हुए बंगाल की खाड़ी तक जा रहा है, जिसके असर से राजस्थान के पश्चिमी और दक्षिण-पश्चिमी जिलों में भारी से अतिभारी बारिश हो सकती है.
7/7
Rajasthan Weather Update
मौसम विभाग ने प्रदेश के पश्चिमी और दक्षिण-पश्चिमी जिलों में भारी बारिश के लिए रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जिसमें उदयपुर, बाड़मेर, जालोर, सिरोही और अन्य जिले शामिल हैं.