Rajasthan Weather Update: राजस्थान के तमाम जिलों में छाई काली घटाएं, 4-5 दिनों तक होगी भयंकर बारिश, रहें सतर्क
Rajasthan Weather Update: राजस्थान में मानसून अपने जोरों पर है. आज प्रदेश के कई जिलों में भीषण बारिश को लेकर ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान आकाशीय बिजली और मेघगर्जन को लेकर भी चेतावनी जारी की गई है.
Published:Jul 09, 2025, 06:02 AM IST | Updated:Jul 09, 2025, 06:02 AM IST
1/7
Rajasthan Weather Update
1/7
Rajasthan Weather Update: राजस्थान वासियों के ऊपर मानसून के मेहरबानी जमकर बरस रही है. पूरे राजस्थान केअधिकतम जिलों में झमाझम बारिश हो रही है, जिसकी वजह से जलभराव की स्थितियां उत्पन्न हो गई हैं. कई जगहों पर जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. पूर्वी राजस्थान में भीषण बारिश के चलते सड़कें जलमग्न तक हो गई हैं.
2/7
Rajasthan Weather Update
2/7
मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, आज 9 जुलाई बुधवार को राजस्थान के श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ समेत आसपास की जगहों पर मेघगर्जन के साथ वज्रपात हो सकता है. इसके साथ ही इन जिलों में तेज हवाओं के साथ भीषण बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. आकाशीय बिजली के चलते इन जिलों के लोगों से बेवजह बाहर न निकलने की अपील की गई है.