Rajasthan Weather Update: राजस्थान में तेज गर्मी पड़ रही है. मार्च में मई जैसी गर्मी जैसा अहसास होने लगा है. मौसम विभाग का कहना है का आने वाले दिनों में तापमान बढ़ेगा और हीट वेव चलेगी. जानिए मौसम का ताजा अपडेट.
1/7
मौसम विभाग के अनुसार, बीते दिन राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान पिलानी में 40.2 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से 10.8 डिग्री अधिक) दर्ज हुआ है.
2/7
मौसम विभाग का कहना है कि राज्य में कहीं-कहीं हीट वेव की स्थिति आगामी 2-3 दिन जारी होने की संभावना है. 11-12 मार्च से अधिकतम तापमान में दो-तीन डिग्री गिरावट आ सकती है.
3/7
राज्य के अधिकांश भागों में न्यूनतम तापमान 15 से 20 डिग्री के मध्य दर्ज किए जा रहे हैं, जो कि सामान्या से 2 से 6 डिग्री ऊपर है. राज्य में आर्द्रता की औसत मात्रा 15 से 40 प्रतिशत के मध्य दर्ज की गई.
4/7
बीते दिन यानी रविवार को बाड़मेर और बालोतरा के इलाकों में पहली हीटवेव चील, जिससे लोगों को परेशानी हुई. साथ ही यहां तेज धूप निकली, जिससे दोपहर होते-होते झुलसाने वाली लू में चलने लगी.
5/7
वहीं, भीलवाड़ा, उदयपुर, कोटा और सीकर जैसे शहरों में भी पारा 36 डिग्री के ऊपर दर्ज किया गया. ऐसे में लोगों को भारी उमस और गर्मी का सामना करना पड़ा.
6/7
मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा कि सोमवार और मंगलवार को जैसलमेर, बाड़मेर और बालोतरा लू चलने की संभावना है, जिसको लेकर येलो अलर्ट जारी कर दिया गया.
7/7
आने वाले एक हफ्ते के दौरान तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की और बढ़ोतरी होने का आसार हैं, जिससे पारा 42-43 डिग्री तक पहुंच सकता है.