Rajasthan Weather Update: राजस्थान में इन दिनों आंधी के साथ बारिश दर्ज की जा रही है. साथ ही कुछ इलाकों में हीटवेव देखने को मिल रही है. ऐसे में मौसम विभाग के आज यानी 9 मई के लिए भी कुछ इलाकों में बादल गरजने के साथ बारिश की अलर्ट जारी किया है.
1/7
Rajasthan Weather Update
मौसम विभाग के अनुसार, आज यानी 9 मई कोटा और उदयपुर संभाग में कहीं-कहीं बादल गरजने के साथ आंधी-बारिश हो सकती है. वहीं, बाकी इलाकों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है.
2/7
Rajasthan Weather Update
मौसम विभाग का कहना है कि एक नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से 11-12 मई को बीकानेर संभाग, शेखावाटी क्षेत्र और जयपुर, भरतपुर संभाग के उत्तरी भागों में कहीं-कहीं आंधी और हल्की बारिश हो सकती है. बाकी शेष अधिकांश भागों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है.
3/7
Rajasthan Weather Update
राज्य के अधिकांश भागों में आगामी दिनों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री बढ़ोतरी होगी. वहीं, पश्चिमी राजस्थान के कुछ भागों में आगामी 5-6 दिन हीटवेव और ऊष्णरात्रि दर्ज होने के आसार हैं.
4/7
Rajasthan Weather Update
जोधपुर संभाग और आसपास के क्षेत्र में आज से आने वाले 3-4 दिन तेज धूल भरी हवाएं और लू चल सकती है. साथ ही अधिकतम तापमान 45 डिग्री के करीब दर्ज होने के साथ हीटवेव का दौर जारी रह सकता है.
5/7
Rajasthan Weather Update
मौसम विभाग का कहना है कि जोधपुर और बीकानेर संभाग के आसपास क्षेत्रों के लिए आने वाले 48 घंटों में भीषण लू चलने का यलो अलर्ट जारी किया गया है.
6/7
Rajasthan Weather Update
वहीं, पूर्वी राजस्थान में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. पूर्वी राजस्थान के जिलों करौली, भरतपुर, डीग, अलवर और धौलपुर में सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के असर से मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.
7/7
Rajasthan Weather Update
साथ ही नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से 11 से 13 मई के बीच पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में फिर से धूलभरी आंधी और गरज-चमक के साथ बारिश के आसार हैं.