Rajasthan Weather Update: राजस्थान में लगातार भारी से अति भारी बारिश का दौर देखने को मिल रही है. इसके चलते मौसम विभाग ने आज यानी 9 सितंबर को कई जिलों में अति भारी बारिश को लेकर रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. जानें मौसम का ताजा अपडेट.
1/7
Rajasthan Weather Update
राजस्थान में 9 सितंबर यानी आज भारी से बहुत भारी बारिश होने के आसार हैं, जिसके लिए मौसम विभाग ने कई जिलों में रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.
2/7
Rajasthan Weather Update
इस दौरान जालोर, सिरोही, बाड़मेर, बालोतरा और उदयपुर में भारी बारिश की संभावना है. इसके अलावा बांसवाड़ा, जैसलमेर, जोधपुर, पाली, राजसमंद और डूंगरपुर में भी भारी बारिश होने के आसार हैं.
3/7
Rajasthan Weather Update
मौसम विभाग का कहना है कि 9 सितंबर को प्रदेश के कई इलाकों में भारी बारिश हो सकती है, जिससे जलभराव और बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है.
4/7
Rajasthan Weather Update
मौसम विभाग के मुताबिक, 9 सितंबर को जैसलमेर, बाड़मेर जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने के आसार हैं. इसके बाद ज्यादातर इलाकों में आने वाले एक हफ्ते बारिश की गतिविधियां कम होने की संभावना है. हालांकि इस दौरान केवल छुटपुट जगहों पर हल्की बारिश होने की आशंका है.
5/7
Rajasthan Weather Update
अगर बीते 24 घंटों की बात करें तो प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश हुई, जिससे ग्रामीण इलाकों में पानी भर गया. सोमवार यानी 8 सितंबर को जैसलमेर, जालोर, बाड़मेर और सिरोही जिले सबसे अधिक बारिश दर्ज की गई.
6/7
Rajasthan Weather Update
मौसम विभाग का कहना है कि 9 सितंबर यानी आज राज्य के दो जिलों जैसलमेर और बाड़मेर में भारी से अति भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है.
7/7
Rajasthan Weather Update
इसके बाद 10 सितंबर से मानसून धीरे-धीरे कमजोर पड़ सकता है. पश्चिमी हवाओं के प्रभाव से आसमान साफ होगा. साथ ही तेज धूप निकलने के आसार हैं, जिससे एक बार फिर से गर्मी पड़ सकती है.