Rajasthan Weather Update : राजस्थान में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है, जहां फतेहपुर (सीकर)में न्यूनतम तापमान 5.3∘C दर्ज हुआ. कोहरे से विजिबिलिटी कम हुई है, पर किसान इसे फसलों के लिए फायदेमंद बता रहे हैं. आईएमडी ने शीतलहर को देखते हुए सावधानी बरतने की सलाह दी है.
1/8
Rajasthan Weather Update Today
जहां एक तरफ देशभर में कड़ाके की सर्दी जारी है, ऐसे में अब इसका सीधा असर राजस्थान में भी साफ दिखाई दे रहा है. दिसंबर का आधा महीना बीत चुका है और शीतलहर की शुरुआत के साथ ही ठंडक अपने शबाब पर बनी हुई है.
2/8
Rajasthan Weather Update Today
मौसम केंद्र जयपुर (IMD) के 14 दिसंबर 2025 आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश के कई शहरों में न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है.
3/8
Rajasthan Weather Update Today
इस रिपोर्ट के आधार पर राजस्थान के सबसे ठंडे शहरों की सूची में कई जगहें शामिल हैं. जैसे- लूणकरणसर (बीकानेर)6.0∘C, फतेहपुर (सीकर)5.3∘C, माउंट आबू 7.1∘C, नागौर (AWS) 5.9∘C, दौसा (AWS)6.5∘C, सीकर 7.0∘C, वनस्थली (टोंक) 7.0∘C, अंता (बारां) 7.8∘C, अलवर 8.0∘C, सिरोही 8.1∘C और करौली में (AWS) 7.2∘C दर्ज किया गया है.
4/8
Rajasthan Weather Update Today
आईएमडी के अनुसार जब न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.5∘C या उससे अधिक कम हो जाए या मैदानी इलाकों में 8∘C पहुंच जाए, तो उसे शीतलहर (Cold Wave) कहा जाता है.
5/8
Rajasthan Weather Update Today
ठंड बढ़ने के साथ ही कोहरे ने भी दस्तक दे दी है, जिसके चलते सुबह के समय ठिठुरन का तेज अहसास हो रहा है.घने कोहरे के कारण वाहनों की विजिबिलिटी कम हो गई है, जिससे हाईवे पर चलने वाले वाहनों की रफ्तार धीमी हुई है और वाहन चालकों को परेशानी हो रही है.
6/8
Rajasthan Weather Update Today
लोग सर्दी से बचाव के लिए घरों के बाहर और सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलाकर ठंड दूर करते दिखाई दे रहे हैं.
7/8
Rajasthan Weather Update Today
वहीं कड़ाके की सर्दी की वजह से शीतलहर से सबसे ज्यादा प्रभावित क्षेत्रों में शेखावाटी क्षेत्र (सीकर, फतेहपुर, झुंझुनूं) और उत्तर-पश्चिम राजस्थान (चूरू, बीकानेर) शामिल हैं. इन इलाकों में सुबह-शाम तेज गलन महसूस हो रही है और पाला पड़ने की भी संभावना है.
8/8
Rajasthan Weather Update Today
IMD ने शीतलहर के दौरान बुजुर्गों और बच्चों को ठंड से बचाने, किसानों को पाले से फसलों की सुरक्षा करने और लोगों को सुबह के घरों से निकलने और सर्दी से बचने की सलाह दी है. वहीं आने वाले दिनों में सर्दी का असर और अधिक बढ़ने की संभावना है, जिसका सीधा असर लोगों की दिनचर्या पर पड़ेगा.