Rajasthan Weather Update: मौसम विभाग की चेतावनी, अगले 5 दिन जमाएगी ठंड! टोंक और सीकर में अलर्ट जारी

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में सर्दी ने पूरी तरह दस्तक दे दी है. उत्तर भारत के पर्वतीय क्षेत्रों में हुई बर्फबारी का असर अब प्रदेशके मौसम पर साफ नजर आने लगा है. तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की जा रही है, जिससे कई जिलों में शीतलहर जैसी स्थिति बनी हुई है. सीकर, चूरू, नागौर और दौसा में ठंडी हवाओं ने लोगों को कंपकंपा दिया, जबकि फतेहपुर का न्यूनतम तापमान 6.9°C तक पहुंच गया. वहीं, बाड़मेर 32.6°C तापमान के साथ सबसे गर्म जिला रहा. मौसम विभाग ने अगले 4 से 5 दिनों तक ठंड का असर बने रहने की संभावना जताई है. इसके साथ ही टोंक में शीतलहर और सीकर में ठंड बढ़ने की चेतावनी जारी की गई है.
 

1/6

Rajasthan Weather Update

Rajasthan Weather Update1/6
Rajasthan Weather Update: प्रदेशमें मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है. उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के चलते सर्द हवाएं राजस्थान तक पहुंच रही हैं, जिससे अधिकतर जिलों का पारा तेजी से नीचे गिर रहा है. कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान 10°C से नीचे चला गया है.
2/6

Rajasthan Weather Update

Rajasthan Weather Update2/6
मंगलवार को सीकर, चूरू, नागौर, अंता और दौसा में शीतलहर चली, जिससे ठंड का असर और अधिक महसूस हुआ. बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश का मौसम शुष्क रहा. दिन में धूप और साफ आसमान होने के बावजूद सुबह और शाम के समय सर्द हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी.