Rajasthan Weather Update: राजस्थान में मावठ के बाद कड़ाके की ठंड, दिन में भी कांप रहे लोग! पढ़ें IMD की चेतावनी

Edited bySandhya Yadav
Published: Jan 03, 2026, 06:10 AM|Updated: Jan 03, 2026, 06:10 AM

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में वेस्टर्न डिस्टरबेंस के प्रभाव से सर्दी का असर अब केवल रात तक सीमित नहीं रहा, बल्कि दिन में भी कड़ाके की ठंड महसूस की जा रही है. इसी असर के चलते हाड़ौती और शेखावाटी अंचल में नए साल की शुरुआत मावठ (हल्की बारिश) के साथ हुई. शुक्रवार सुबह कई इलाकों में हल्का कोहरा छाया रहा.