Rajasthan Weather Update: राजस्थान में आंधी, तूफान और बारिश के बाद अब मौसम एक बार फिर से बदलने वाला है. मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल एक चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है, जिससे मौसम का मिजाज बदल रहा है.
1/7
मौसम विभाग के मुताबिक, बीते 24 घंटों के दौरान पश्चिमी राजस्थान के कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश हुई. हालांकि, ज्यादातर इलाकों में मौसम शुष्क बना हुआ है. आने वाले एक हफ्ते मौसम बना रहने के आसार हैं.
2/7
साथ ही आगामी 3-4 दिनों में अधिकतम तापमान में 3-4 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है. मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर पाकिस्तान और जम्मू के आसपास मध्य स्तर पर एक चक्रवाती परिसंचरण एक्टिव है.
3/7
मौसम विभाग के मुताबिक, पछुआ हवाओं से देश के उत्तर-पश्चिम हिस्से पर असर देखा जा रहा है. 15 अप्रैल से एक नया कमजोर पश्चिमी विक्षोभ का असर पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में देखा जा सकता है.
4/7
बीते दिन पश्चिमी राजस्थान में कहीं-कहीं हल्की बारिश दर्ज की गई. श्रीगंगानगर में 0.5 मिमी बारिश हुई और तापमान में भी हल्की गिरावट हुई. इसके अलावा कई इलाकों में अधिकतम तापमान में 1 से 3 डिग्री गिरा.
5/7
वहीं, 11 अप्रैल को सबसे अधिक तापमान बाड़मेर और कोटा में 39.6 डिग्री रहा. फतेहपुर में सबसे कम तापमान 11.8 डिग्री दर्ज किया गया. इसके अलावा कई इलाकों में तापमान में गिरावट देखने को मिला.
6/7
प्रदेश के मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिला रहा है. मौसम विभाग ने किसानों के लिए सलाह देते हुए कहा है कि कटी हुई फसलों को सुरक्षित रखें.हालांकि बारिश की कोई संभावना नहीं है लेकिन फिर भी सुरक्षित जगह पर फसलें रखें.
7/7
राज्य में आगामी एक सप्ताह मौसम शुष्क रहने की प्रबल संभावना है. आगामी 4-5 दिनों में न्यूनतम व अधिकतम तापमान में 3-5 डिग्री बढ़ोतरी हो सकती है.