Rajasthan Weather Update: राजस्थान की गर्मी ने अप्रैल में तोड़ा 26 साल का रिकॉर्ड! 46 डिग्री के पार पहुंचा तापमान

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में गर्मी का असर बढ़ता जा रहा है. वहीं एक बार फिर से पश्चिमी विक्षोभ या एक्टिव होने से बारिश हो सकती है, जिससे गर्मी में कुछ राहत मिलेगी.
1/4

राजस्थान में टूटा रिकॉर्ड

राजस्थान में टूटा रिकॉर्ड1/4
राजस्थान में अप्रैल के महीने में गर्मी का 26 साल का रिकॉर्ड टूट गया है. बाड़मेड़ का तापमान 45.6 डिग्री दर्ज किया गया है. इससे पहले अप्रैल में 45.2 डिग्री तापमान 1998 को दर्ज हुआ था.
2/4

राज्य में हीटवेव

राज्य में हीटवेव2/4
राजस्थान में अब तेज गर्मी पड़ने लगी है. मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले हफ्ते में प्रदेश के 2 संभागों में हीटवेव चलने की संभावना है.