राजस्थान के इन 12 जिलों में आज होगी ताबड़तोड़ बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट
Rajasthan Weather Update: राजस्थान में मौसम का मिजाज बदल रहा है. शनिवार को प्रदेश में बारिश के साथ कई जगह ओले भी गिरे जिससे प्रदेश के लोगों को गर्मी से राहत मिली. वहीं आज फिर प्रदेश के 12 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.
Published:May 04, 2025, 12:50 PM IST | Updated:May 04, 2025, 12:50 PM IST
1/5
Rajasthan Weather Update
1/5
राजस्थान में हर दिन मौसम का मिजाज बदल रहा है. शुक्रवार को आंधी-तूफान के साथ हुई बारिश ने तापमान में गिरावट लाई थी. वहीं शनिवार को प्रदेश में बारिश के साथ कई जगह ओले भी गिरे जिससे प्रदेश के लोगों को गर्मी से राहत मिली. ऐसे में तापमान में भी भारी गिरावट दर्ज की गई. शनिवार को कई जिलों में बारिश और ओलावॄष्टि हुई.
2/5
Rajasthan Weather Update
2/5
राजस्थान के इस बदलते मौसम में अब मौसम विभाग के तरफ से नया अपडेट सामने आया है. मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में आगामी 7 दिन हीटवेव का असर देखने को नहीं मिलेगा. पूरे प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहेगा. इसके असर से 7 मई तक कई जिलों में आंधी, बारिश और ओले गिरने की संभावना जताई जा रही है. मौसम विभाग ने इसको लेकर अलर्ट जारी किया है.