Rajasthan Weather Update: राजस्थान में मौसम हर रोज नए-नए रूप दिखा रहा है. लगातार बारिश की वजह से प्रदेश के कई जिलों में मौसम सुहावना बना हुआ है तो वहीं कई जिलों में जलभराव की स्थिति से हाहाकार मचा हुआ है. बता दें कि इस बार राजस्थान में मानसून ने समय से पहले ही दस्तक दे दी. प्रदेश के करीब 19 जिलों में हुई ताबड़तोड़ बारिश की वजह से कई जगहों पर बाढ़ जैसी स्थिति भी बन चुकी है.
1/8
Rajasthan Weather Update
Rajasthan Weather Update: राजस्थान में मानसून का दूसरा चरण चल रहा है और तमाम जिलों में काले मेघ झमाझम बरस रहे हैं. हिमाचल के तराई इलाकों की तरफ से होकर वापस आ रहे काले मेघ प्रदेश में मानसून रिटर्न करवा सकते हैं. 10 से ज्यादा शहरों को झमाझम बारिश भिगो सकती है.
2/8
Rajasthan Weather Update
मौसम विभाग की तरफ से आज 11 अगस्त सोमवार को राजस्थान के झालावाड़, करौली, झुंझुनू, सवाई माधोपुर, चूरू, अलवर, भरतपुर, दौसा, बारां आदि जिलों में कुछ जगह पर मध्यम तो कुछ जगहों पर भारी बारिश की संभावना है. मौसम विभाग की तरफ से इन जिलों में बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है.
3/8
Rajasthan Weather Update
दरअसल, राजस्थान में आजकल मानसून की उठा-पटक का दौर जारी है. कहीं अचानक काले मेघ बरसने लगते हैं तो कई जगहों पर तेज धूप की वजह से उमस लोगों को परेशान कर रही है.
4/8
Rajasthan Weather Update
मौसम विभाग की जानकारी के मुताबिक, बीते रविवार को हुई झमाझम बारिश के बाद सोमवार 11 अगस्त और मंगलवार 12 अगस्त को प्रदेश में भीषण बारिश का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है, ऐसे में लोग इस मानसून ब्रेक भी मान रहे हैं.
5/8
Rajasthan Weather Update
मौसम विभाग कहना है कि आगामी 13 अगस्त के बाद से एक बार फिर से झमाझम बारिश का दौर शुरू हो सकता है. 13 अगस्त बुधवार को प्रदेश के करीब 10 जिलों में ताबड़तोड़ बारिश हो सकती है, ऐसे में झालावाड़, करौली, कोटा, सवाई माधोपुर, भीलवाड़ा, दौसा, भरतपुर, अलवर आदि जिलों के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.
6/8
Rajasthan Weather Update
अन्य तरफ मौसम विभाग का यह भी कहना है कि 15 अगस्त से राजस्थान में फिर से मानसून हाहाकार मचा सकता है. कई जिलों में जोरदार बारिश लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त कर सकती है.
7/8
Rajasthan Weather Update
राजस्थान का मौसम इन दिनों खासा अनिश्चित बना हुआ है. कहीं बादलों की गड़गड़ाहट के साथ बारिश हो रही है, तो कहीं तेज धूप और उमस ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी है.
8/8
Rajasthan Weather Update
मानसून की गतिविधियां वर्तमान में कमजोर हैं और अगले एक सप्ताह तक ऐसी ही रहने की संभावना है हालांकि, 15 अगस्त के बाद मानसून फिर से सक्रिय हो सकता है और प्रदेश में भारी बारिश का दौर शुरू हो सकता है.