Rajasthan Weather Update: राजस्थान के मौसम में हर रोज उतार-चढ़ाव का दौर देखा जा रहा है. आज 12 सितंबर को राजस्थान में मौसम सामान्य रूप से साफ रहेगा. पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर, बाड़मेर और जैसलमेर जिलों में धूप और उमस ने लोगों को परेशान किया. वहीं, पूर्वी राजस्थान के जयपुर, कोटा और भरतपुर संभाग में बादलों की आवाजाही तो रही लेकिन बारिश नहीं हुई.
1/7
Rajasthan Weather Update
Rajasthan Weather Update: राजस्थान में पिछले कई दिनों से एक्टिव मानसून अब कमजोर पड़ गया है. भारी बारिश के बाद राज्य के अधिकतर जिलों में फिलहाल मौसम साफ हो गया है. बीते गुरुवार को पूरे प्रदेश में आसमान खुला रहा और दिन के समय कई जगहों पर तेज धूप खिली.
2/7
Rajasthan Weather Update
12 सितंबर की सुबह से ही प्रदेश के अधिकांश जिलों में नीला आसमान और चटक धूप नजर आई. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, आने वाले 5 दिन तक राजस्थान में मौसम सामान्य और साफ रहेगा. इस दौरान दिन का तापमान और बढ़ेगा.
3/7
Rajasthan Weather Update
राजस्थान के पश्चिमी जिलों की बात करें तो बाड़मेर, जैसलमेर और जोधपुर में गुरुवार को उमस और गर्मी ने लोगों को परेशान किया. यहां बारिश के थमने के बाद दिन में तेज धूप निकली, जिससे वातावरण में नमी और बढ़ गई.
4/7
Rajasthan Weather Update
वहीं, पूर्वी राजस्थान के कई जिलों में बादल छाए रहे, लेकिन बारिश कहीं भी दर्ज नहीं की गई. तीन दिन से प्रदेश में शुष्क मौसम बना हुआ है. मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक राजस्थान में बारिश की संभावना काफी कम है. दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज होगी जबकि रात के समय बारिश के असर से ठंडक का एहसास बना रहेगा.
5/7
Rajasthan Weather Update
13 से 15 सितंबर के बीच पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने का येलो अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि 17 सितंबर से मानसून एक बार फिर एक्टिव होगा. उदयपुर और कोटा संभाग में बारिश का नया दौर शुरू होने की संभावना है.
6/7
Rajasthan Weather Update
पश्चिमी राजस्थान में भी मानसून का असर देखने को मिलेगा. यहां केवल सामान्य बारिश हो सकती है. प्रदेश के बाकी जिलों में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी, लेकिन भारी बरसात की संभावना नहीं है.
7/7
Rajasthan Weather Update
राजस्थान में मौसम साफ रहेगा और पारा चढ़ेगा, लेकिन 17 सितंबर से एक बार फिर बादल लौटेंगे और प्रदेश के चुनिंदा हिस्सों में झमाझम बारिश देखने को मिल सकती है.