राजस्थान में होने वाला है पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, जयपुर में बदला मौसम, बारिश और मेघगर्जन का अलर्ट!

Published: Jan 19, 2026, 03:59 PM|Updated: Jan 19, 2026, 03:59 PM

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में 19 जनवरी की शाम के बाद मौसम बदला रहा. बादल, ठंड और कोहरे का असर दिखा. 22 से 24 जनवरी के बीच पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा. जिससे जोधपुर, बीकानेर, शेखावाटी सहित जयपुर-भरतपुर में बारिश, मेघगर्जन और आकाशीय बिजली की संभावना है.