Rajasthan Weather Update: राजस्थान में मौसम का हाल बिगड़ा हुआ नजर आ रहा है. ऐसे में विभाग ने कई जिलों में हीटवेव, ऊष्णरात्रि और आंधी-मेघगर्जन का डबल अलर्ट जारी किया है. जानें आगामी दिनों में मौसम कैसा रहेगा.
1/7
Rajasthan Weather Update
राजस्थान में मौसम विभाग ने हीटवेव, ऊष्णरात्रि और आंधी-मेघगर्जन का डबल अलर्ट जारी किया गया है. वहीं, दक्षिण-पश्चिम और पूर्वी राजस्थान में पारा 45-47 डिग्री के बीच रहा. फलोदी में सबसे ज्यादा 46.8 डिग्री तापमान दर्ज किया गया.
2/7
Rajasthan Weather Update
आगामी 48 घंटों में तापमान 1-2 डिग्री गिरने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है. 17 मई से एक बार फिर तेज गर्मी और पश्चिमी राजस्थान में तीव्र हीटवेव का दौर शुरू हो सकता है.
3/7
Rajasthan Weather Update
दक्षिण-पूर्वी जिलों में भी 17 मई से दोबारा लू चलने के आसार हैं. वहीं, 14-15 मई को बीकानेर, शेखावाटी, जयपुर और भरतपुर के उत्तरी हिस्सों में आंधी-बूंदाबांदी के आसार है.
4/7
Rajasthan Weather Update
साथ ही 40 से 50 KM प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. ऐसे में मौसम विभाग ने सतर्क रहने और दोपहर में सावधानी बरतने की दी सलाह दी है.
5/7
Rajasthan Weather Update
मौसम विभाग ने 14 मई को बीकानेर, फलोदी, नागौर और डीडवाना कुचामन जिलों में कहीं-कहीं मध्यम से तीव्र बादल गरजने के साथ गरज-चमक और अचानक तेज हवाएं 40-60 किमी प्रति घंटा, धूलभरी आंधी और हल्की से मध्यम बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.
6/7
Rajasthan Weather Update
वहीं, अजमेर, जयपुर, सीकर, जोधपुर, पाली और चूरू में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम मेघगर्जन और गरज-चमक के साथ अचानक तेज हवाएं 30-40 किमी प्रति घंटा और हल्की से मध्यम बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है.
7/7
Rajasthan Weather Update
बीते 24 घंटे चूरू के सरदारशहर में 18, सीकर में 16, बीकानेर के पूंगल 15, रामगढ़ शेखातान में 5, लक्ष्मणगढ़ में 3, लूणकरणसर में 6, डूंगरगढ़ 1, चूरू के रतनगढ़ में 1, नीमकाथाना में 3, फतेहपुर में 2, दौसा के महवा में 2 और सीकर के श्रीमाधोपुर में 1 एमएम, बारिश दर्ज हुई.