Rajasthan Weather Update: राजस्थान में 27-28 अक्टूबर को मौसम बिगड़ने के आसार हैं. दक्षिणी व पूर्वी जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी हुआ है. उदयपुर व कोटा संभाग में अतिभारी बारिश की संभावना. बीकानेर व शेखावाटी क्षेत्र में मौसम शुष्क रहेगा. बारिश 30 अक्टूबर तक जारी रह सकती है.
1/7
Rajasthan Weather Update
राजस्थान में अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में मौसम ने करवट ले ली है. सोमवार दोपहर तक राज्य के दक्षिणी और पूर्वी जिलों में बादल छाए रहे और कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश शुरू हो चुकी है. मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए भारी से अतिभारी बारिश का अलर्ट जारी किया है.
2/7
Rajasthan Weather Update
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी में बना गहरा अवदाब अब चक्रवाती तूफान मोंथा (Montha) में तब्दील हो गया है, जो तेजी से आंध्रप्रदेश तट की ओर बढ़ रहा है. अगले 24 घंटे में यह तीव्र चक्रवाती तूफान का रूप ले सकता है. इसके अलावा, मध्य-पूर्वी अरब सागर में एक और अवदाब सक्रिय है, जबकि एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत में पहुंच चुका है. इन तीनों सिस्टम के संयुक्त प्रभाव से राजस्थान में अगले दो दिन तक मौसम बिगड़ा रह सकता है.
3/7
Rajasthan Weather Update
27 और 28 अक्टूबर को उदयपुर, कोटा, अजमेर, जयपुर, जोधपुर और भरतपुर संभाग के कई जिलों में मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग ने विशेष रूप से कोटा और उदयपुर संभाग में भारी और अतिभारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है.
4/7
Rajasthan Weather Update
कृषि मौसम सलाह में किसानों को फसल कटाई रोकने और खुले में रखे अनाज को ढककर रखने की सलाह दी गई है. साथ ही पशुओं को सुरक्षित स्थान पर रखने की अपील की गई है. मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि राज्य के दक्षिणी भागों में 28 अक्टूबर को भी भारी बारिश जारी रहेगी, जबकि 29 अक्टूबर से बारिश की तीव्रता में कमी आने की संभावना है.
5/7
Rajasthan Weather Update
हालांकि, दक्षिणी और पूर्वी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियां 29 से 30 अक्टूबर तक बनी रहेंगी. नवंबर के पहले सप्ताह में भी दक्षिण राजस्थान में रुक-रुक कर हल्की बारिश जारी रह सकती है.
6/7
Rajasthan Weather Update
दूसरी ओर, बीकानेर संभाग और शेखावाटी क्षेत्र में आगामी एक सप्ताह तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है. वहां दिन के तापमान में मामूली वृद्धि और रात में हल्की ठंड महसूस की जा सकती है.
7/7
Rajasthan Weather Update
मौसम विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है. तेज हवाओं, बिजली गिरने और जलभराव की स्थिति को देखते हुए अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलने की सलाह दी गई है.