Rajasthan Weather Update: राजस्थान में मानसून की वापसी के बाद अब मौसम में फिर बदलाव के संकेत हैं. मौसम विभाग के अनुसार, 24 से 30 अक्टूबर के दौरान राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा. 26 से 29 अक्टूबर के बीच दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में बादल छाने और हल्की बारिश की संभावना है. इस दौरान न्यूनतम तापमान में 1-2 डिग्री की गिरावट दर्ज हो सकती है, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास बना रहेगा.
1/6
Rajasthan Weather Update
Rajasthan Weather Update: मानसून की पूरी तरह वापसी के बाद अब राजस्थान के मौसम में एक बार फिर बदलाव देखने को मिलेगा. मौसम विभाग के अनुसार, 24 से 30 अक्टूबर 2025 के दौरान प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है. इस दौरान में कुछ स्थानों पर बादल छाने और हल्की बारिश होने की भी उम्मीद है.
2/6
Rajasthan Weather Update
राजस्थान में पिछले 24 घंटों की बात करें तो इस दौरान मौसम पूरी तरह शुष्क रहा. प्रदेश में दिन और रात के तापमान में बड़ा अंतर देखने को मिला. बाड़मेर में अधिकतम तापमान 37.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, सीकर सबसे ठंडा रहा जहां न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ.
3/6
Rajasthan Weather Update
मौसम विभाग ने 26 से 29 अक्टूबर के बीच दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में बादल छाने और कहीं-कहीं बारिश की संभावना जताई है. शेष जिलों में मौसम साफ और शुष्क रहने का अनुमान है. इस मौसमी परिवर्तन के चलते न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हो सकती है.
4/6
Rajasthan Weather Update
इधर, एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से सप्ताह के दौरान कुछ जिलों में तापमान में हल्की बढ़ोतरी या गिरावट देखने को मिल सकती है. वर्तमान में प्रदेश के अधिकांश भागों में दिन का अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है.
5/6
Rajasthan Weather Update
मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, कोटा और उदयपुर संभाग के कुछ भागों में 26 से 29 अक्टूबर के बीच बादल छाए रहने व हल्की वर्षा होने की संभावना है, जबकि शेष भागों में मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है.
6/6
Rajasthan Weather Update
आने वाले दिनों में प्रदेश के अधिकांश इलाकों में न्यूनतम तापमान में 1-2 डिग्री की गिरावट और अधिकतम तापमान में खास परिवर्तन नहीं होने की संभावना है. अधिकांश शहरों में मौसम साफ, जबकि जयपुर, सीकर और अलवर के आसपास कुछ स्थानों पर आंशिक बादल छाए रहे.