Rajasthan Weather: बस थोड़ा सा इंतजार! राजस्थान में जल्द दस्तक देगी मानसून, होगी ताबड़तोड़ बारिश
Rajasthan Weather Update: राजस्थान में मौसम एक बार फिर करवट बदलने को तैयार है. कुछ दिनों में प्रदेश में मानसून की एंट्री होने जा रही है, जिसके बाद तेज गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है.
Published:Jun 07, 2025, 06:13 PM IST | Updated:Jun 07, 2025, 06:13 PM IST
1/7
20 जून तक मानसून की एंट्री संभव
1/7
Photograph:
राजस्थान वासियों के लिए राहत भरी खबर है. मौसम विभाग (IMD) के पूर्वानुमान के अनुसार, राज्य में 20 जून तक दक्षिण-पश्चिम मानसून दस्तक दे सकता है. मानसून की एंट्री बांसवाड़ा जिले के रास्ते संभावित बताई जा रही है.
2/7
13 दिन का और इंतजार, फिर मिलेगी राहत
2/7
Photograph:
गर्मी से बेहाल लोगों को अब ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा. सिर्फ 13 दिनों के भीतर मानसून की पहली बारिश राजस्थान में हो सकती है. हालांकि, पूरे राज्य में मानसून फैलने में करीब एक माह का समय लगेगा. मौसम विभाग के अनुसार, 5 जुलाई तक पूरे राजस्थान में मानसून सक्रिय हो जाएगा.