Rajasthan Weather Update: राजस्थान में मानसून ने फिर मारी पलटी, इन जिलों में आज झमाझम बारिश की चेतावनी!

Edited bySandhya Yadav
Published: Sep 20, 2025, 12:55 PM|Updated: Sep 20, 2025, 12:55 PM

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में मानसून विदाई की ओर है, लेकिन जाते-जाते जोरदार बारिश कर रहा है. पिछले 48 घंटों में उदयपुर, कोटा, भरतपुर और जयपुर संभाग में 4 इंच तक बारिश दर्ज हुई. सवाई माधोपुर के चौथ का बरवाड़ा में घर-दुकानों में पानी भर गया. मौसम विभाग के अनुसार, 22 सितंबर तक पूर्वी राजस्थान के कई हिस्सों में बरसात जारी रहेगी, जबकि पश्चिमी राजस्थान शुष्क रहेगा.